facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कोटक महिंद्रा बैंक की नेतृत्व टीम में अहम बदलाव

Advertisement

केवीएस मण्यन को संयुक्त प्रबंध निदेशक और शांति एकम्बरम को डिप्टी एमडी बनाया गया है।

Last Updated- February 19, 2024 | 10:45 PM IST
मुनाफे में धीमी वृद्धि के बाद 3 फीसदी लुढ़का शेयर, MCap 12,852 करोड़ रुपये घटा, Kotak Bank Share: Share fell 3 percent after slow growth in profits, MCap reduced by Rs 12,852 crore

कोटक महिंद्रा बैंक की वरिष्ठ प्रबंधन टीम में बदलाव किया गया है और केवीएस मण्यन को संयुक्त प्रबंध निदेशक और शांति एकम्बरम को डिप्टी एमडी बनाया गया है। उनका नया पद 1 मार्च, 2024 से प्रभावी होगा। मण्यन और एकम्बरम अभी बैंक में पूर्णकालिक निदेशक व अहम प्रबंधकीय भूमिका में हैं।

इसके अतिरिक्त बैंक ने कहा है कि उसने मुख्य परिचालन अधिकारी, मुख्य वित्तीय अधिकारी (समूह) और मुख्य जोखिम अधिकारी (समूह) की भी नियुक्ति की है। बैंक के एमडी व सीईओ के तौर पर अशोक वासवानी के कामकाज संभालने के बाद नेतृत्व टीम में हुआ यह अहम बदलाव है।

एक बयान में वासवानी ने कहा कि नेतृत्व टीम में अहम बदलाव की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है, जिससे हमारे समूह के भविष्य को आकार मिलेगा।

बैंक ने कहा कि मण्यन थोक बैंकिंग, वाणिज्यिक बैंकिंग, प्राइवेट बैंकिंग, परिसंपत्ति पुनर्गठन डिविजन और थोक क्रेडिट का कामकाज देखेंगे। इसके अलावा वह समूह के संस्थागत इक्विटी और निवेश बैंकिंग कारोबार पर भी निगरानी जारी रखेंगे।

​मण्यन ने कहा कि संयुक्त प्रबंध निदेशक की नई भूमिका पाकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। समूह को आगे ले जाने की खातिर मैं अपने सहयोगियों के साथ काम करने को प्रतिबद्ध हूं।

एकम्बरम 811, ट्रेजरी व ग्लोबल मार्केट्स के कारोबारों को आगे बढ़ाते रहेंगे। यह मानव संसाधन, समूह के विपणन व कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस, इंटरनल विजिलेंस, इंटरनल ऑडिट, सीएसआर व ईएसजी के कामकाज की निगरानी के अतिरिक्त होगा।
बदलाव के तहत देवांग घीवाला को समूह का अध्यक्ष व ग्रुप सीएफओ बनाया गया है, जो 1 अप्रैल 2024 से प्रभावी होगा।

(बिजनेस स्टैंडर्ड प्राइवेट लिमिटेड में कोटक समूह के नियंत्रण वाली इकाइयों की बहुलांश हिस्सेदारी है)

Advertisement
First Published - February 19, 2024 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement