facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UPI नेटवर्क में सुधार: NPCI के नए दिशानिर्देश से ट्रांजेक्शन होगा और फास्ट, व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद

Advertisement

एनपीसीआई ने बैंकों को निर्देश दिया है कि वह इस साल 16 जून से यूपीआई के एपीआई के रिस्पांस समय में बदलाव को लागू करे।

Last Updated- April 29, 2025 | 11:13 PM IST
UPI/यूपीआई
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत के राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने एकीकृत भुगतान प्रणाली (यूपीआई) में एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) के इस्तेमाल को लेकर बीते सप्ताह दो परिपत्र जारी किए। ये परिपत्र इस महीने की शुरुआत में नेटवर्क में आई खराबी के बाद आए हैं। 

इन परिपत्रों में से एक में चार यूपीआई एपीआई के रिस्पांस समय में कटौती से संबंधित है। दूसरे परिपत्र में वास्तविक समय भुगतान प्रणाली से जुड़े सभी एपीआई के बेजा इस्तेमाल रोकने से संबंधित दिशानिर्देश हैं। एनपीसीआई ने बैंकों को निर्देश दिया है कि वह इस साल 16 जून से यूपीआई के एपीआई के रिस्पांस समय में बदलाव को लागू करे। बैंकों और उसके साझेदारों से साझा किए गए इन दिशानिर्देशों का मकसद यूपीआई नेटवर्क में खामियों को कम करना है। 

वरिष्ठ अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया, ‘बैंकों की तरफ से क्षमता का कोई मुद्दा नहीं है। जब व्यवधान की समस्या का सामना करना पड़ता है तो इस बात की कोई सीमा नहीं थी कि बैंक कितनी बार लेन-देन की स्थिति की जांच के लिए सवाल भेजते हैं। कोई बाधा आने की स्थिति में बैंक सिस्टम पर अधिक कॉल भेजते हैं और इससे प्रक्रिया अधिक धीमी हो जाती है। लिहाजा बैंक व एनपीसीआई  मिलकर काम कर रहे हैं। 

व्यवस्था को दुरुस्त करना 

एपीआई को बैंकिंग सिस्टम्स व यूपीआई नेटवर्क में सुरक्षित डेटा लेन-देन के प्रोटोकॉल और टूल्स को सहज ढंग से लागू करने के लिए कहा गया है। जैसे यूपीआई एपीआई के ‘चेक ट्रांजेक्शन सिस्टम’ के लिए मौजूदा प्रतिक्रिया समय 30 सेकेंड तय है और रिवाइज्ड समय 10 सेकेंड है। 

इसी तरह का बदलाव ट्रांजैक्शन रिवर्सल (डेबिट और क्रेडिट) के लिए तय किया गया है। एपीआई की अन्य चिंताओं में ‘अनुरोध और प्रतिक्रिया भुगतान’ के समय को 30 सेकेंड से घटाकर 15 सेकेंड कर दिया गया है जबकि ‘एड्रेस सत्यापित’ करने का समय 15 सेकेंड से घटाकर 10 सेकेंड कर दिया गया है। 

Advertisement
First Published - April 29, 2025 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement