facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Income Tax: अलीगढ़ जिला अदालत परिसर में जूस बेचते है मो. रहीस, मिला 7 करोड़ 79 लाख का नोटिस

Advertisement

हर महीने 15-20 रुपये कमाने के लालच में एक शख्स के कहने पर करता था काम, पंजाब चुनाव में PAN Card का हुआ जमकर उपयोग।

Last Updated- March 26, 2025 | 8:33 PM IST

अलीगढ़ जिला अदालत परिसर में एक छोटी सी दुकान संचालित करने वाले एक जूस विक्रेता को कथित तौर पर सात करोड़ 79 लाख रुपये आयकर चुकाने का नोटिस मिला है। सराय रहमान इलाके के निवासी मोहम्मद रहीस को 18 मार्च को यह नोटिस प्राप्त हुआ जिसमें उन्हें 28 मार्च तक जवाब देने को कहा गया है।

रहीस ने बताया कि वह बमुश्किल 400 रुपये प्रतिदिन कमाकर अपने बीमार माता-पिता सहित पूरे परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये के नोटिस ने उन्हें बहुत परेशान कर दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि मैं इसका कैसे जवाब दूं। मुझे आयकर के वकील से परामर्श करने की सलाह दी गई। वकील ने मुझे जवाब तैयार करने से पहले अपने बैंक खाते के रिकॉर्ड इकट्ठा करने के लिए कहा है।’’

रहीस ने कहा, ‘‘नोटिस मिलने के बाद मेरा रक्तचाप बढ़ गया है। मुझे नहीं पता कि इस संकट से कैसे निपटना है।’’

मो. रहीस के PAN Card से साल 2021-22 में 7.79 करोड़ की खरीद-बिक्री हुई- IT Dept

आयकर विभाग खंड तीन के आईटीओ नैन सिंह ने जानकारी दी कि विभाग के सर्वर से पता चला है कि साल 2021-22 में मोहम्मद रईस के पैन कार्ड का इस्तेमाल करते हुए 7.79 करोड़ रुपये की खरीद-बिक्री हुई है। इसके आधार पर रिटर्न फाइल न करने को लेकर उन्हें नोटिस भेजा गया।

दीपक शर्मा हर महीने 15-20 हजार देता था, उसके कहने पर करता था काम- रहीस

रईस के अनुसार, इस मामले में दीपक शर्मा नाम का व्यक्ति जुड़ा हो सकता है। बताया गया कि दीपक शर्मा हर महीने रईस को 15-20 हजार रुपये देता था और उसी के कहने पर वह कार्य करते थे। रईस ने बताया कि उनका पैन कार्ड पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान उपयोग किया गया था। इस मामले के बाद अब वह परेशान हैं और उन्होंने अपने सीए के माध्यम से आयकर विभाग से संपर्क किया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

 

Advertisement
First Published - March 26, 2025 | 8:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement