facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बैंक मुनाफे पर असर डाल सकती है डिपॉजिट इंश्योरेंस लिमिट बढ़ोतरी: ICRA

Advertisement

बीमा सीमा बढ़ने से बैंकों के सालाना शुद्ध लाभ में 12,000 करोड़ रुपये तक की गिरावट संभव

Last Updated- March 05, 2025 | 10:58 PM IST
Insurance

रेटिंग एजेंसी इक्रा ने आज कहा कि जमा राशि के बीमा की सीमा में किसी भी वृद्धि से बैंकों के सालाना शुद्ध लाभ पर 12,000 करोड़ रुपये तक प्रतिकूल असर पड़ सकता है। यह परिसंपत्तियों पर रिटर्न (आरओए) में चार आधार अंक और इक्विटी पर रिटर्न (आरओई) में 40 आधार अंक तक की कमी लाएगा। इक्रा ने बताया कि आरओए और आरओई का सकल प्रभाव क्रमश सात आधार और 68 आधार अंक हो सकता है।

हालांकि जमा राशि के बीमा में प्रस्तावित वृद्धि की सीमा की जानकारी नहीं है। विभिन्न स्थितियों में बीमा जमा अनुपात (आईडीआर) 47.0 से 66.5 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। आईडीआर के रूप में व्यक्त जमा का कवरेज बीमाकृत जमा और मूल्यांकन योग्य जमा का अनुपात है। यह 31 मार्च, 2024 को 43.1 प्रतिशत (31 मार्च, 2023 को 44.4 प्रतिशत) था।

डिपॉजिट इंश्योरेंस ऐंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (डीआईसीजीसी) ने फरवरी, 2020 में जमा राशि पर बीमा की राशि को एक लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये प्रति निवेशक प्रति संस्थान कर दिया था। यह हाल में एक सहकारी बैंक के डूबने के मद्देनजर आया है। इसके अलावा बीमा प्रीमियम 0.15 रुपये (0.12 रुपये) प्रति 100 रुपये के जमा से बढ़ा दिया गया है। यह डीआईसीजीसी को अपना जमा बीमा कोष (डीआईएफ) को बढ़ाने में मदद करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की पूर्व मंजूरी से किया जाएगा।

Advertisement
First Published - March 5, 2025 | 10:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement