facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

त्योहारों के सीजन में बैंकिंग सेक्टर में कर्ज की रफ्तार बढ़ी, 3.63 लाख करोड़ रुपये हुए जारी

Advertisement

बैंकों ने 20 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच पखवाड़े के दौरान 3.63 लाख करोड़ रुपये कर्ज दिया, जो इसके पहले के पखवाड़े में दिए गए कर्ज की तुलना में 1.02 लाख करोड़ रुपये अधिक है

Last Updated- October 17, 2025 | 10:44 PM IST
Reserve Bank of India (RBI)
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार त्योहारों के सीजन के दौरान 3 अक्टूबर को समाप्त पखवाड़े में सालाना आधार पर ऋण वृद्धि 11.4 प्रतिशत रही है, जबकि जमा में सालाना आधार पर 9.9 प्रतिशत वृद्धि हुई है।    

बैंकों ने 20 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच पखवाड़े के दौरान 3.63 लाख करोड़ रुपये कर्ज दिया, जो इसके पहले के पखवाड़े में दिए गए कर्ज की तुलना में 1.02 लाख करोड़ रुपये अधिक है। इस दौरान बैंकों में जमा बढ़कर 5.51 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

इस दौरान सरकार द्वारा घोषित वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की नई दरें भी लागू की गई हैं। रिजर्व बैंक के आंकड़ों से पता चलता है कि बैंकों द्वारा दिया गया कुल कर्ज 192.66 लाख करोड़ रुपये. जबकि जमा 240.98 लाख करोड़ रुपये है। 

वहीं 19 सितंबर को समाप्त पिछले पखवाड़े में सालाना आधार पर ऋण में वृद्धि 10.4 प्रतिशत और जमा में वृद्धि 9.5 प्रतिशत थी। एक्सिस बैंक के एमडी और सीईओ अमिताभ चौधरी ने बैंक की दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद कहा, ‘हम कुछ सकारात्मक संकेत देख रहे हैं। कुछ कटौती केवल 20-25 दिन पहले हुई हैं, ऐसे में किसी निष्कर्ष पर पहुंचना सही नहीं होगा।  लेकिन खुदरा कर्ज में वृद्धि सकारात्मक रहने की संभावना है। हमारे थोक ऋण में पहले से ही बेहतरीन वृद्धि हुई है।’इस बीच भारतीय रिजर्व बैंक ने ऋण वृद्धि के कई उपाय किए हैं।  केंद्रीय बैंक ने वास्तविक अर्थव्यवस्था में क्रेडिट प्रवाह को बढ़ावा देने और बैंकों की लागत को कम करते हुए व्यवसाय करने में आसानी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 22 उपायों की घोषणा की है।

Advertisement
First Published - October 17, 2025 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement