facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Indian Bank Q3 Results : दिसंबर तिमाही में मुनाफा दोगुना होकर 1,396 करोड़ रुपये पर

Advertisement
Last Updated- January 25, 2023 | 5:38 PM IST
Indian Bank

सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में करीब दोगुना होकर 1,396 करोड़ रुपये रहा। ब्याज आय बढ़ने और फंसे कर्ज में कमी से बैंक का मुनाफा बढ़ा है।

बैंक को पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में 690 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। इंडियन बैंक ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि आलोच्य तिमाही के दौरान उसकी कुल आय 11,482 करोड़ रुपये से बढ़कर 13,551 करोड़ रुपये हो गई।

वहीं इस दौरान उसकी शुद्ध ब्याज आय भी 25 प्रतिशत बढ़कर 5,499 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले समान तिमाही में यह आंकड़ा 4,395 करोड़ रुपये था।

संपत्ति की गुणवत्ता के मोर्चे पर, बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) दिसंबर, 2022 तक घटकर सकल अग्रिम का 6.53 प्रतिशत रह गईं। 31 दिसंबर, 2021 तक यह 9.13 प्रतिशत थीं। वहीं शुद्ध एनपीए भी 2.72 प्रतिशत से घटकर एक प्रतिशत रह गया।

Advertisement
First Published - January 25, 2023 | 5:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement