facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Indian bonds: जेपी मॉर्गन इंडेक्स में शामिल होने के बावजूद भारतीय बॉन्ड बाजार में विदेशी आवक उम्मीद से कम

Advertisement

डीलरों का कहना है कि इसके कारण यील्ड स्थिर रही है।

Last Updated- July 02, 2024 | 10:36 PM IST
Bonds

भारतीय बॉन्डों को जेपी मॉर्गन के ‘गवर्नमेंट बॉन्ड इंडेक्स-इमर्जिंग मार्केट्स’ में शामिल किए जाने के बाद सरकारी बॉन्ड बाजार में विदेशी आवक उम्मीद से कम बनी हुई है। डीलरों का कहना है कि इसके कारण यील्ड स्थिर रही है। उन्होंने कहा कि खास घरेलू संकेतों की कमी तथा सप्ताह के दौरान जारी होने वाले आंकड़ों की कमी के कारण भी यील्ड पर नियंत्रण रहा।

शुक्रवार को आधिकारिक रूप से शामिल किए जाने के बाद के दो ट्रेडिंग सेशन में घरेलू डेट मार्केट में 3,370 करोड़ रुपये आए हैं। एक सरकारी बैंक के डीलर ने कहा, ‘कुछ ऐसे आंकड़े हैं, जो इस सप्ताह जारी होंगे, लेकिन खराब स्थिति में भी यील्ड 7.03 से 7.04 प्रतिशत तक जा सकता है, क्योंकि यह खरीद के लिए अच्छा स्तर है।’ उन्होंने कहा, ‘म्युचुअल फंड को छोड़कर हर कोई खरीदारी के पक्ष में है और घरेलू स्थिति मजबूत है।’

बेंचमार्क बॉन्ड पर यील्ड मंगलवार को 7.01 प्रतिशत पर स्थिर बनी रही, जो शुक्रवार को 7 प्रतिशत था। रॉकफोर्ट फिनकैप एलएलपी के संस्थापक और मैनेजिंग पार्टनर वेंकटकृष्णन श्रीनिवासन ने कहा, ‘शुरुआत में मुनाफावसूली हुई है। साथ ही सरकार की प्रतिभूतियों की निरंतर आपूर्ति हुई, यह भी समाहित हो गई। यही वजह है कि हम यील्ड में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं कर रहे हैं।’

पिछले साल सितंबर में जेपी मॉर्गन ने भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी गवर्नमेंट पेपर्स को जीबीआई-ईएम में शामिल किए जाने की घोषणा की थी। बॉन्डों को शामिल करने के लिए 10 महीने तक चलने वाली चरणबद्ध प्रक्रिया 31 मार्च 2025 तक पूरी होगी और इसके तहत भारतीय बॉन्डों का भार हर महीने 1 प्रतिशत बढ़कर चीन के बराबर, 10 प्रतिशत हो जाएगा।

पिछले साल सितंबर में जेपी मॉर्गन की घोषणा के बाद से भारत की सरकारी प्रतिभूतियों में 10.4 अरब डॉलर (करीब 86,000 करोड़ रुपये) विदेशी धन आया है।

Advertisement
First Published - July 2, 2024 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement