facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Indian Overseas Bank Q3 results: मुनाफा 22 फीसदी बढ़कर 555 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Advertisement
Last Updated- February 09, 2023 | 6:29 PM IST
Indian Overseas Bank
BS

सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) का वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही का मुनाफा 22 फीसदी बढ़कर 555 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने गुरुवार को कहा कि ब्याज आय बढ़ने और परिसंपत्ति की गुणवत्ता में सुधार से उसका मुनाफा बढ़ा है।

चेन्नई के इस बैंक ने पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 454 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। IOB ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि तीसरी तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 6,006 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले समान तिमाही में यह 5,317 करोड़ रुपये रही थी। इस दौरान बैंक की ब्याज आय 4,198 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,056 करोड़ रुपये हो गई।

यह भी पढ़ें : Equity mutual funds में जनवरी में निवेश चार महीने के उच्चस्तर पर

संपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर, बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (NPA) 31 दिसंबर, 2022 तक घटकर 8.19 फीसदी रह गईं। एक साल पहले इसी अवधि में यह 10.4 फीसदी के स्तर पर थीं। वहीं बीती दिसबंर तिमाही के दौरान बैंक का शुद्ध NPA भी 2.63 फीसदी से घटकर 2.43 फीसदी रह गया। इससे बैंक का डूबे कर्ज के लिए प्रावधान 937 करोड़ रुपये से घटकर 711 करोड़ रुपये रह गया।

Advertisement
First Published - February 9, 2023 | 6:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement