facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GST Collection: जून में जीएसटी से सरकारी खजाने में आए ₹1.85 लाख करोड़, 5 साल में डबल हुआ कलेक्शन

Advertisement

GST Collection: सरकार को जून 2025 में जीएसटी से पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 6.2 फीसदी ज्यादा रेवेन्यू मिला है।

Last Updated- July 01, 2025 | 6:17 PM IST
GST
प्रतीकात्मक तस्वीर

GST Collection: सरकार को जून महीने में सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) के जरिए ₹1.85 लाख करोड़ का रेवेन्यू हासिल हुआ। जोकि पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 6.2 फीसदी ज्यादा है। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। हालांकि, मासिक आधार पर जीएसटी कलेक्शन घटा है। जून में यह 2 लाख करोड़ से नीचे आ गया है। इससे पहले अप्रैल 2025 में ₹2.37 लाख करोड़ का रिकॉर्ड कलेक्शन हुआ था, जिसके बाद मई में यह ₹2.01 लाख करोड़ रहा।

घरेलू लेनदेन से ग्रॉस रेवेन्यू जून में 4.6 फीसदी बढ़कर करीब 1.38 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि आयात से जीएसटी रेवेन्यू 11.4 फीसदी बढ़कर 45,690 करोड़ रुपये रहा। ग्रॉस केंद्रीय जीएसटी रेवेन्यू जून में 34,558 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी रेवेन्यू 43,268 करोड़ रुपये और एकीकृत जीएसटी रेवेन्यू करीब 93,280 लाख करोड़ रुपये रहा। उपकर से रेवेन्यू 13,491 करोड़ रुपये रहा।

इस बीच, जून में कुल ‘रिफंड’ 28.4 फीसदी बढ़कर 25,491 करोड़ रुपये हो गया। शुद्ध जीएसटी संग्रह सालाना आधार पर 3.3 फीसदी बढ़कर 1.59 लाख करोड़ रुपये रहा।

Also Read: National Sports Policy 2025 को मंजूरी, ओलंपिक 2036 की दमदार दावेदारी के लिए सरकार का बड़ा दांव

5 साल में डबल हुआ कलेक्शन

GST के आठ साल पूरे होने पर सरकार ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में GST कलेक्शन लगभग दोगुना होकर वित्त वर्ष 2024-25 में ₹22.08 लाख करोड़ तक पहुंच गया, जो वित्त वर्ष 2020-21 में ₹11.37 लाख करोड़ था।

FY25 के जीएसटी कलेक्शन में FY24 के ₹20.18 लाख करोड़ की तुलना में 9.4% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह जुलाई 2017 में इस इनडायरेक्ट टैक्स सिस्टम की शुरुआत के बाद से अब तक की सर्वाधिक सालाना GST कलेक्शन है।

Advertisement
First Published - July 1, 2025 | 4:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement