facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bajaj Finserv के साथ साझेदारी खत्म करना चाह रही Allianz, लाइफ और जनरल इंश्योरेंस जॉइंट वेंचर्स से बाहर निकलने का है प्लान

Advertisement

Allianz ने बजाज को बताया कि अपनी रणनीतिक प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए वह लाइफ और जनरल इंश्योरेंस जॉइंट वेंचर्स से बाहर निकलने पर सक्रिय रूप से विचार कर रहा है।

Last Updated- October 22, 2024 | 3:39 PM IST
Moody's gives 'Baa3' rating to Bajaj Finance for the first time Moody's ने बजाज फाइनेंस को पहली बार ‘बीएए3’ रेटिंग दी

Bajaj Finserv- Allianz JV: बजाज फिनसर्व ने आज यानी बुधवार को ऐलान किया कि उसके बीमा जॉइंट वेंचर पार्टनर-Allianz ने बजाज अलियांज जनरल इंश्योरेंस (Bajaj Allianz General Insurance) और बजाज अलियांज लाइफ इंश्योरेंस (Bajaj Allianz Life Insurance) से बाहर निकलने पर सक्रिय रूप से विचार करने की जानकारी दी है।

बजाज फिनसर्व ने एक्सचेंजों को बताया, ‘Allianz ने बजाज को सूचित किया है कि अपनी रणनीतिक प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए वह लाइफ और जनरल इंश्योरेंस जॉइंट वेंचर्स से बाहर निकलने पर सक्रिय रूप से विचार कर रहा है।’

बजाजा फिनसर्व ने कहा, हालांकि, चर्चा प्रारंभिक चरण में है और इस संबंध में कंपनी या उसकी बीमा सब्सिडियरी कंपनियों के बोर्ड के सामने कोई प्रस्ताव नहीं रखा गया है।

बजाज को पूरा सहयोग देगी Allianz, 26% है हिस्सेदारी

Allianz ने यह भी आश्वासन दिया है कि अगर वह जॉइंट वेंचर से बाहर निकलती है, तो वह एक स्मूथ ट्रांजीशन लिए बजाज को पूरा सहयोग देगी, जिसमें पॉलिसीधारकों, बिजनेस पार्टनर्स, कर्मचारियों और अन्य हितधारकों (stakeholders) के हितों का ध्यान रखा जाएगा।

हालांकि Allianz ने बीमा जॉइंट वेंचर्स से संभावित रूप से बाहर निकलने का संकेत दिया है, लेकिन वह भारतीय बीमा बाजार के प्रति प्रतिबद्ध बना हुआ है और वैकल्पिक रणनीतियों पर अटकलें नहीं लगाना चाहता।

वर्तमान में, Allianz के पास बीमा कंपनियों में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि बजाज फिनसर्व के पास 74 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Allianz के बाहर निकलने के पीछे क्या और कोई वजह?

बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस भारत की टॉप जीवन बीमा कंपनियों में से एक है, जबकि बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस प्राइवेट सेक्टर की दूसरी सबसे बड़ी जनरल इंश्योरेंस कंपनी है।

ब्लूमबर्ग के अनुसार, Allianz बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस और बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस से बाहर निकलने की योजना बना रहा है क्योंकि उसका भारतीय पार्टनर जर्मन इंश्योरर को रियायती कीमत पर हिस्सेदारी बढ़ाने की अनुमति नहीं दे रहा है। सूत्रों के अनुसार, Allianz को रणनीतिक निर्णयों में भी भाग लेने का अधिकार नहीं दिया गया है। बता दें कि Allianz जर्मनी की कंपनी है।

Advertisement
First Published - October 22, 2024 | 3:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement