facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बीमा क्षेत्र में अधिक संख्या में कदम रखें बड़ी कंपनियां, IRDAI का किफायती इंश्योरेंस कवर पर जोर

Advertisement

चेयरमैन देबाशीष पांडा ने कहा कि इस क्षेत्र में प्रवेश करने की प्रक्रिया अब सहज है और दावा किया कि जमीनी स्थिति ऐसी है कि नियामकीय मंजूरी के लिए कम समय की जरूरत होती है।

Last Updated- October 22, 2024 | 4:46 PM IST
insurance sector

बीमा क्षेत्र के नियामक इरडा के चेयरमैन देबाशीष पांडा ने मंगलवार को इस क्षेत्र में बड़ी कंपनियों को अधिक संख्या में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि भारतीय बाजार में वृद्धि के अच्छे अवसर मौजूद हैं। इसके साथ ही पांडा ने कहा कि नियामक अधिक पारदर्शिता और सूचनाएं लाने के लिए अधिक कंपनियों को पूंजी बाजार में सूचीबद्ध होने के लिए ‘प्रेरित’ कर रहा है जिसका फायदा शेयरधारकों और पूरे क्षेत्र को होगा।

भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) के प्रमुख पांडा ने स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दर में कटौती से जुड़ी चर्चाओं पर सीधी टिप्पणी करने से परहेज करते हुए इसे अपने दायरे से बाहर बताया।

हालांकि, पांडा ने कहा कि बीमा नियामक यह सुनिश्चित करना चाहेगा कि बीमा कवर अधिक किफायती हों ताकि पहुंच बढ़ाने में मदद मिले। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा करने के लिए करों में कटौती एकमात्र तरीका नहीं है।

पांडा ने उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि 1.4 अरब से अधिक आबादी को देखते हुए बीमा कंपनियों की कुल संख्या 70 से अधिक होने पर भी अवसर मौजूद हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस मंच के माध्यम से अनुरोध करता हूं कि अन्य समूह और अन्य बड़े समूह भारत में बीमा क्षेत्र में प्रवेश करें। भारत में इस क्षेत्र में यह बहुत ही रोमांचक समय है।’’

पांडा ने यह भी कहा कि इस क्षेत्र में प्रवेश करने की प्रक्रिया अब सहज है और दावा किया कि जमीनी स्थिति ऐसी है कि नियामकीय मंजूरी के लिए कम समय की जरूरत होती है। इरडा चेयरमैन ने कहा कि नियामक इस क्षेत्र में एकीकरण से ज्यादा ध्यान उद्योग में सक्रिय कंपनियों की संख्या बढ़ाने पर दे रहा है। हाल ही में जापान, यूरोप और अमेरिका में रोडशो आयोजित कर वैश्विक निवेशकों को भारतीय बीमा क्षेत्र में मौजूद अवसरों के बारे में बताया गया।

Advertisement
First Published - October 22, 2024 | 4:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement