facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बीमा कंपनियों में धोखाधड़ी के बढ़ रहे हैं मामले

Advertisement

लगभग 60 प्रतिशत लोगों का मानना है कि धोखाधड़ी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जबकि 10 प्रतिशत ने इसमें मामूली वृद्धि का अनुभव किया है

Last Updated- February 16, 2023 | 9:16 PM IST
Insurance

देश की निजी क्षेत्र की लगभग 60 प्रतिशत बीमा कंपनियों का मानना है कि बीमा संबंधी धोखाधड़ी के मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और इस जोखिम के बने रहने की वजह से तत्काल एक सक्रिय धोखाधड़ी जोखिम प्रबंधन ढांचे पर विचार करने की जरूरत है। डेलॉयट के बृहस्पतिवार को जारी एक सर्वे में यह निष्कर्ष निकाला गया है।

डेलॉयट के बीमा धोखाधड़ी सर्वेक्षण-2023 के अनुसार, भारत में बीमा कंपनियों ने जीवन और स्वास्थ्य बीमा में धोखाधड़ी के मामलों में वृद्धि का अनुभव किया है। डिजिटलीकरण बढ़ने, महामारी के बाद घर से काम करने और कमजोर नियंत्रण ने धोखाधड़ी को बढ़ाने में प्रमुख योगदान दिया है। सर्वेक्षण में कहा गया, ‘लगभग 60 प्रतिशत लोगों का मानना है कि धोखाधड़ी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जबकि 10 प्रतिशत ने इसमें मामूली वृद्धि का अनुभव किया है।’

वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही में किए गए सर्वेक्षण में देश में प्रमुख निजी बीमा कंपनियों के अनुपालन के लिए जिम्मेदार प्रमुख अधिकारियों के विचार लिए गए। बीमा क्षेत्र में प्रौद्योगिकी की अगुवाई वाले नवोन्मेषण ने चुस्ती, रफ्तार, बेहतर ग्राहक अनुभव और उपयोग में आसानी पैदा की है। हालांकि, इसने समग्र पारिस्थितिकी तंत्र में कमजोरियों और जोखिमों को जन्म दिया है। सर्वेक्षण में कहा गया है कि डेटा चोरी और पारंपरिक धोखाधड़ी, जैसे कि तीसरे पक्ष के बीच मिलीभगत और बीमा उत्पादों की गलत बिक्री, जैसे नए धोखाधड़ी के रुझान अब भी जारी हैं और क्षेत्र के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं।

डेलॉयट इंडिया के भागीदार और वित्तीय सेवा प्रमुख, संजय दत्ता ने कहा कि धोखाधड़ी को कम करने के लिए रणनीतिक हस्तक्षेप की जरूरत है। निर्णय लेने वालों को बीमा कंपनी के परिचालन मॉडल को देखना चाहिए और इसकी आवधिक आधार पर निगरानी का तरीका लाना चाहिए।

Advertisement
First Published - February 16, 2023 | 9:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement