facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कुछ बीमा पॉलिसियों पर वितरकों का कमीशन घटा, इनपुट टैक्स क्रेडिट के मानदंड में भी बदलाव

Advertisement

इन बीमा कंपनियों के लिए जीएसटी अब लागत होगी, इससे कंपनियों की लाभप्रदता और प्रबंधन के खर्च पर भार पड़ेगा

Last Updated- October 01, 2025 | 11:21 PM IST
Insurance

कुछ गैर जीवन बीमा कंपनियों आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस, केयर हेल्थ इंश्योरेंस और आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस ने 1 अक्टूबर, 2025 में जीएसटी की बदली हुई दरों सहित खुदरा स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों पर वितरकों का कमीशन घटा दिया है। व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरें 18 प्रतिशत से घटाकर शून्य करने के अलावा इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के मानदंडों में भी बदलाव किया गया है। यह जानकारी सूत्रों ने दी।

जीएसटी के नए विनियमन के अनुसार बीमा कंपनियों को कमीशन पर आईटीसी का लाभ, पुरस्कार व समकक्ष और अन्य कॉरपोरेट खर्च नहीं मिलेंगे। इससे स्वास्थ्य बीमा कंपनियों की वित्तीय स्थिति पर व्यापक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। इन बीमा कंपनियों के लिए जीएसटी अब लागत होगी। इससे कंपनियों की लाभप्रदता और प्रबंधन के खर्च पर भार पड़ेगा।

बीमा कंपनियों को आदेश दिया गया है कि ग्राहकों को जीएसटी कटौती का लाभ दिया जाए और मुनासिब दरों पर प्रीमियम को रखा जाए। इस प्रभाव को कम करने के लिए कुछ गैर जीवन बीमा कंपनियां कमीशन के भुगतान में 18 प्रतिशत की कमी कर रही हैं।

Advertisement
First Published - October 1, 2025 | 11:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement