facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जनरल इंश्योरेंस का प्रीमियम बढ़ा, स्वास्थ्य बीमा की मांग में आया खासा उछाल

Advertisement

जनलर इंश्योरेंस काउंसिल के जारी आंकड़ों के मुताबिक स्वास्थ्य बीमा का प्रीमियम अप्रैल 2023 से फरवरी 2024 की अवधि के दौरान सालाना आधार पर 20.39 प्रतिशत बढ़ा।

Last Updated- March 14, 2024 | 11:43 PM IST
kotak general insurance

वर्ष 2023-24 के पहले 11 महीनों में गैर जीवन बीमा उद्योग का प्रीमियम 13.1 प्रतिशत बढ़कर 2.63 लाख करोड़ रुपये हो गया जबकि यह एक साल पहले की अवधि में 2.32 लाख करोड़ रुपये था। स्वास्थ्य और वाहन प्रीमियम ने गैर जीवन बीमा के प्रीमियम के इजाफे में प्रमुख भूमिका निभाई। गैर जीवन बीमा में सामान्य बीमा सहित केवल स्वास्थ्य बीमा और विशेषीकृत पीएसयू बीमा कंपनियां शामिल हैं।

जनलर इंश्योरेंस काउंसिल के जारी आंकड़ों के मुताबिक स्वास्थ्य बीमा का प्रीमियम अप्रैल 2023 से फरवरी 2024 की अवधि के दौरान सालाना आधार पर 20.39 प्रतिशत बढ़ा जबकि इस अवधि के दौरान वाहन प्रीमियम 13.60 प्रतिशत बढ़ा।

गैर जीवन बीमा कुल कारोबार में इन दोनों खंडों की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत से अधिक है। कोविड महामारी के बाद स्वास्थ्य बीमा की मांग में खासा उछाल आया है। इसका कारण यह है कि बीमारी का खर्चा बढ़ने और लोगों में कम राशि के बीमा के प्रति जागरूकता बढ़ी है।

स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम के दो अवयव खुदरा और समूह हैं। आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 24 में खुदरा बीमा के प्रीमियम में 19.22 प्रतिशत और समूह स्वास्थ्य के प्रीमियम में 20.56 प्रतिशत का इजाफा हुआ।

Advertisement
First Published - March 14, 2024 | 11:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement