facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लाल सागर में मौजूदा स्थिति लंबा खिंचने पर तेज होगा बीमा प्रीमियम, कार्गो की लागत में होगी बढ़ोतरी

Advertisement

बीमा उद्योग सावधानी से इन घटनाओं पर नजर रख रहा है और भू राजनीतिक दबावों और बढ़ती घटनाओं के मुताबिक बीमा की राशि बढ़ सकती है।

Last Updated- January 07, 2024 | 10:54 PM IST
Red Sea Crisis:

Red Sea Crisis: लाल सागर में मौजूदा स्थिति लंबा खिंचने पर भारत की बीमा कंपनियां समुद्री बीमा की लागत में वृद्धि की उम्मीद कर रही हैं। बहरहाल बीमाकर्ताओं का मानना है कि मौजूदा स्थिति नियंत्रण में आएगी। अब तक किसी दावे की मांग नहीं की गई है।

एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस के खुदरा कारोबार के प्रेसीडेंट पार्थनिल घोष ने कहा, ‘लाल सागर में भारत के तेल टैंकर पर जिस तरह हमला हुआ, अगर ऐसी घटनाएं बढ़ती हैं तो कार्गो की बीमा लागत में बढ़ोतरी होगी।’

घोष ने कहा कि इगर इस तरह की घटनाएं लगातार होती हैं तो अपहरण और फिरौती का कवर बढ़ेगा। इसके अलावा बीते समय में ऐसा देखा गया है कि कॉर्गो शिप ने अपनी यात्रा का मार्ग बदला है, जिससे लागत बढ़ी है और इससे भी बीमा की लागत बढ़ेगी।

इसका समर्थन करते हुए रॉयल सुंदरम जनरल इंश्योरेंस के मुख्य तकनीक अधिकारी दीपक प्रिंझा ने कहा, ‘इस समय स्थिति प्रबंधन के योग्य है और हर कंपनी ने देखो और इंतजार करो की नीति अपना रखा है। साथ ही दावे अभी आने हैं।’ बीमा उद्योग सावधानी से इन घटनाओं पर नजर रख रहा है और भू राजनीतिक दबावों और बढ़ती घटनाओं के मुताबिक बीमा की राशि बढ़ सकती है।

एक बीमा अधिकारी ने नाम न दिए जाने की शर्त पर कहा, ‘लाल सागर क्षेत्र से जुड़े जोखिम बढ़ गए हैं। हालांकि अब तक हमने दावों में कोई वृद्धि या कोई नुकसान नहीं देखा है। लेकिन दावों में वृद्धि की संभावना है। अगर कोई बड़ा दावा नहीं आता है तो बीमा लागत में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी।’

Advertisement
First Published - January 7, 2024 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement