facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

इनकम टैक्स डिपॉर्टमेंट ने LIC को जारी किया 21,740 करोड़ रुपये का रिफंड

Advertisement

LIC: बीमा क्षेत्र की इस नामचीन कंपनी को हाल के वर्षों में हासिल हुआ सबसे बड़ा आयकर रिफंड है।

Last Updated- February 16, 2024 | 10:29 PM IST
LIC new biz premium drops 50% in April

सरकारी स्वामित्व वाली भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने शुक्रवार को घोषणा की कि आयकर विभाग ने 15 फरवरी, 2024 को 21,740.77 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया। बीमा क्षेत्र की इस नामचीन कंपनी को हाल के वर्षों में हासिल हुआ सबसे बड़ा आयकर रिफंड है।

एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, ‘भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को आकलन वर्ष 2012-13, 2013-14, 2014-15, 2016-17, 2017-18, 2018-19 और 2019-20 का रिफंड ऑर्डर मिला। कुल रिफंड राशि 25,464.46 करोड़ रुपये थी।’ इसमें से आयकर विभाग ने 21,740.77 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी।

एलआईसी के चेयरमैन सिद्धार्थ मोहंती ने कहा, ‘हम आयकर से बाकी रिफंड हासिल करने के मुद्दे पर काम कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि इस तिमाही में आयकर विभाग से बचा हुआ रिफंड भी हासिल हो जाएगा।’

Advertisement
First Published - February 16, 2024 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement