facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत की इंश्योरेंस इंडस्ट्री G20 देशों में बढ़ेगी सबसे तेज! कुल बीमा प्रीमियम में 7.1 फीसदी की दर से हो सकता है इजाफा

Advertisement

स्वास्थ्य प्रीमियम में 9.7 फीसदी की वृद्धि के साथ गैर जीवन बीमा श्रेणी 8.3 फीसदी की दर से बढ़ सकती है।

Last Updated- January 16, 2024 | 9:53 PM IST
insurance sector

भारत का बीमा उद्योग जी20 देशों में सबसे तेजी से बढ़ सकता है। साल 2024-28 के दौरान देश के कुल बीमा प्रीमियम की वृद्धि औसतन 7.1 फीसदी की दर से होगी। स्विस रे इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट में कहा गया है कि इसकी तुलना में वैश्विक बीमा बाजार की वृद्धि करीब 2.4 फीसदी के दर से होगी।

रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था, मध्यम वर्गीय परिवारों में वृद्धि, नवाचार और नियामकीय समर्थन से देश के बीमा बाजार को गति मिलेगी।

इस अवधि के दौरान मध्यम वर्गीय परिवारों के बीच टर्म जीवन बीमा की बढ़ती मांग और बीमा को अपनाने की प्रवृत्ति में इजाफा होने से जीवन बीमा कारोबार में 6.7 फीसदी की दर से वृद्धि होने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य प्रीमियम में 9.7 फीसदी की वृद्धि के साथ गैर जीवन बीमा श्रेणी 8.3 फीसदी की दर से बढ़ सकती है।

Advertisement
First Published - January 16, 2024 | 9:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement