facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बीमा क्षेत्र में ज्यादा कमीशन चिंताजनक, दखल देने की जरूरत: सेठ

Advertisement

IRDAI चेयरमैन अजय सेठ ने कहा कि बीमा उद्योग में बढ़ती कमीशन लागत पॉलिसीधारकों के हितों और क्षेत्र की दीर्घकालिक विश्वसनीयता को प्रभावित कर रही है।

Last Updated- May 15, 2026 | 8:57 AM IST
IRDAI chief Ajay Seth
अजय सेठ, चेयरमैन, IRDAI (फाइल फोटो)

भारत के बीमा नियामक व विकास प्राधिकरण (IRDAI ) के चेयरमैन अजय सेठ ने बीमा के कमीशन में भारी वृद्धि पर हस्तक्षेप की जरूरत पर जोर दिया। प्राधिकरण ने अपनी 133वीं बैठक का गुरुवार को लिखित ब्योरा जारी किया।

सेठ ने इस बैठक में कहा था कि बीमा उद्योग में कमीशन में हुई तीव्र वृद्धि से संकेत मिलता है कि यह क्षेत्र संरचनात्मक रूप से उच्च लागत वाला बना हुआ है। इसकी वृद्धि अभी भी लागत-कुशल डिजिटल परिवर्तन के बजाए महंगे मध्यस्थ आधारित वितरण पर बहुत अधिक निर्भर है। लिहाजा यह ऐसा क्षेत्र बन गया है जिस पर नियामक के ध्यान की जरूरत है।

सेठ ने कहा, ‘दीर्घकालिक उत्पादों में उच्च अग्रिम अधिग्रहण लागत पॉलिसीधारक के मूल्य को कम कर देती है। इससे शुरुआती वर्षों में कम परिसंपत्ति निर्माण होता है और समय से पहले बाहर निकलने पर न्यूनतम सरेंडर वैल्यू प्राप्त होती है। यह लागत संरचना विश्वास और निरंतरता को कमजोर करती है।

इसका कारण यह है कि समय से पहले बाहर निकलने पर पॉलिसीधारक की मूल राशि प्रभावी रूप से समाप्त हो जाती है और साथ ही क्षेत्र के समग्र मूल्य भी कम हो जाता है।’ उन्होंने अन्य क्षेत्रों में भी नियामक ध्यान और हस्तक्षेप की जरूरत पर बल दिया।

Advertisement
First Published - May 15, 2026 | 8:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement