facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नई पॉलिसी से जमकर पैसा कमा रहीं जीवन बीमा कंपनियां, नया कारोबार प्रीमियम अगस्त में 22% बढ़ा

Advertisement

इन आंकड़ों से पता चलता है कि नई पॉलिसी से अर्जित प्रीमियम आय बढ़कर अगस्त में 32,644 करोड़ रुपये हो गई जबकि अगस्त, 2023 में यह 26,788.55 करोड़ रुपये थी।

Last Updated- September 09, 2024 | 4:39 PM IST
Insurance Portfolio

जीवन बीमा कंपनियों की अगस्त में नई पॉलिसी की बिक्री से अर्जित प्रीमियम आय 22 प्रतिशत बढ़कर 32,644 करोड़ रुपये हो गई। उद्योग निकाय ‘जीवन बीमा परिषद’ की तरफ से जारी मासिक आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 के पहले पांच महीनों में बीमा कंपनियों का नया कारोबार प्रीमियम संग्रह 21 प्रतिशत बढ़कर 1,54,194 करोड़ रुपये हो गया जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 1,27,661 करोड़ रुपये था।

इन आंकड़ों से पता चलता है कि नई पॉलिसी से अर्जित प्रीमियम आय बढ़कर अगस्त में 32,644 करोड़ रुपये हो गई जबकि अगस्त, 2023 में यह 26,788.55 करोड़ रुपये थी।

इस साल अबतक का प्रीमियम संग्रह पिछले साल के 1,27,661 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,54,194 करोड़ रुपये हो गया। व्यक्तिगत उपभोक्ताओं और कॉरपोरेट ग्राहकों की ओर से बीमा सुरक्षा की मांग लगातार बने रहने के बावजूद अगस्त, 2024 में नई पॉलिसी जारी करने की संख्या 1.44 प्रतिशत घटकर 23,94,007 रह गई।

पिछले साल की समान अवधि में बीमा कंपनियों ने 24,28,895 पॉलिसी बेची थीं। जीवन बीमा कंपनियों ने पिछले महीने 1,08,147 व्यक्तिगत जीवन बीमा एजेंट को जोड़ा। इसके साथ वित्त वर्ष 2024-25 की शुरुआत में मौजूद एजेंट की कुल संख्या 3.74 प्रतिशत बढ़ चुकी है।

Advertisement
First Published - September 9, 2024 | 4:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement