facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सितंबर 2025 में जीवन बीमा उद्योग का न्यू बिजनेस प्रीमियम 14.81% बढ़कर 40,206.7 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Advertisement

अगस्त 2024 में कंपनियों का न्यू बिजनेस प्रीमियम 35,020.29 करोड़ रुपये था, ग्रुप प्रीमियम में तेज वृद्धि के कारण इस महीने में जीवन बीमा प्रीमियम में तेजी आई है

Last Updated- October 09, 2025 | 10:26 PM IST
life insurance
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

ग्रुप सेग्मेंट में जीवन बीमाकर्ताओं के कारोबार में बेहतरीन वृद्धि के कारण सितंबर 2025 में उद्योग का न्यू बिजनेस प्रीमियम सालाना आधार पर 14.81 प्रतिशत बढ़कर 40,206.7 करोड़ रुपये हो गया है। लाइफ इंश्योरेंस काउंसिल के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

अगस्त 2024 में कंपनियों का न्यू बिजनेस प्रीमियम 35,020.29 करोड़ रुपये था। ग्रुप प्रीमियम में तेज वृद्धि के कारण इस महीने में जीवन बीमा प्रीमियम में तेजी आई है।

सरकारी बीमाकर्ता भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का एनबीपी इस महीने में सालाना आधार पर 12.7 प्रतिशत बढ़कर 22,957.09 करोड़ रुपये हो गया। वहीं निजी बीमाकर्ताओं ने 17.74 प्रतिशत सालाना वृद्धि दर्ज की है और उनका एनबीपी 17,249.6 करोड़ रुपये हो गया है।  कुल मिलाकर ग्रुप सेग्मेंट करीब 35 प्रतिशत बढ़कर 24,853.79 करोड़ रुपये हो गया। बाजार की अग्रणी कंपनी एलआईसी ने सालाना आधार पर 34.7 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की और सितंबर में उसका एनबीपी बढ़कर 17,878.94 करोड़ रुपये हो गया है। निजी क्षेत्र का एनबीपी भी इस सेग्मेंट में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में करीब 36.64 प्रतिशत बढ़कर 6,974.86 करोड़ रुपये हो गया है।

Advertisement
First Published - October 9, 2025 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement