facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GST छूट और बढ़ती मांग से जीवन बीमा कंपनियों का न्यू बिजनेस प्रीमियम अक्टूबर में 12% बढ़ा

Advertisement

कुल मिलाकर व्यक्तिगत बीमा खंड में सालाना आधार पर 18.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 12,932.5 करोड़ रुपये रहा

Last Updated- November 10, 2025 | 10:32 PM IST
life insurance
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

लाइफ इंश्योरेंस काउंसिल के आंकड़ों के मुताबिक जीवन बीमा कंपनियों के व्यक्तिगत और समूह बीमा का न्यू बिजनेस प्रीमियम अक्टूबर 2025 में सालाना आधार पर 12.06 प्रतिशत बढ़कर 34,006.9 करोड़ रुपये हो गया है। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से छूट के कारण इस महीने के दौरान पॉलिसियों की बिक्री में तेजी आई और प्रीमियम में बढ़ोतरी हुई। अक्टूबर 2024 में कंपनियों का न्यू बिजनेस प्रीमियम 30,347.6 करोड़ रुपये था।

सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का प्रीमियम सालाना आधार पर 12.5 प्रतिशत बढ़कर 19,274.01 करोड़ रुपये हो गया है।  वहीं निजी जीवन बीमा कंपनियों का कुल मिलाकर प्रीमियम 11.5 प्रतिशत बढ़कर 14,732.9 करोड़ रुपये हो गया है।  

कुल मिलाकर व्यक्तिगत बीमा खंड में सालाना आधार पर 18.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 12,932.5 करोड़ रुपये रहा। समूह बीमा खंड का प्रीमियम सालाना आधार पर 8.6 प्रतिशत बढ़कर 21,174.4 करोड़ रुपये रहा। समूह बीमा खंड में बाजार अग्रणी की अग्रणी बीमाकर्ता एलआईसी का प्रीमियम पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में इस महीने में सालाना आधार पर 7.8 प्रतिशत बढ़कर 14,470.5 करोड़ रुपये रहा। निजी क्षेत्र का प्रीमियम भी लगभग 10.3 प्रतिशत बढ़कर 6,703.92 करोड़ रुपये रहा। व्यक्तिगत बीमा खंड में एलआईसी ने 29.4 प्रतिशत सालाना वृद्धि दर्ज की है और अक्टूबर 2025 में उसका संग्रह 4,803.5 करोड़ रुपये रहा है।  

निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस का प्रीमियम पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 20.3 प्रतिशत बढ़कर 3,185.01 करोड़ रुपये हो गया है। इसी तरह से एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस का प्रीमियम 1.06 प्रतिशत बढ़कर 2,828.81 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस का प्रीमयम 6.5 प्रतिशत बढ़कर 1,773.2 करोड़ रुपये हो गया है।

Advertisement
First Published - November 10, 2025 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement