facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जीवन बीमाकर्ताओं का 22 फीसदी बढ़ा NBP, LIC के प्रीमियम में आई दमदार तेजी

Advertisement

जीवन बीमा परिषद की ओर जारी आंकड़ों के मुताबिक, 27 जीवन बीमा कंपनियों ने अगस्त में नए कारोबार प्रीमियम से करीब 32,644.09 करोड़ रुपये अर्जित किए।

Last Updated- September 09, 2024 | 9:53 PM IST
Insurance

जीवन बीमा कंपनियों का अगस्त में नया कारोबार प्रीमियम (एनबीपी) एक साल पहले के मुकाबले 21.8 फीसदी बढ़ गया। प्रीमियम में यह वृद्धि सरकारी स्वामित्व वाले भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की प्रीमियम में दमदार वृद्धि के कारण है।

जीवन बीमा परिषद की ओर जारी आंकड़ों के मुताबिक, 27 जीवन बीमा कंपनियों ने अगस्त में नए कारोबार प्रीमियम से करीब 32,644.09 करोड़ रुपये अर्जित किए, जिसमें एलआईसी का एनबीपी 19,309 करोड़ रुपये रहा और निजी क्षेत्र की कंपनियों ने कुल मिलाकर 13,335 करोड़ रुपये अर्जित किए।

ग्रुप सिंगल प्रीमियम में बढ़ोतरी के कारण एलआईसी का एनबीपी एक साल पहले के मुकाबले 35.1 फीसदी बढ़ा। सरकार के स्वामित्व वाला यह बीमाकर्ता करीब 80 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ बाजार में अग्रणी रहा। एलआईसी का ग्रुप सिंगल प्रीमियम अगस्त में 46 फीसदी बढ़कर 13,599 करोड़ रुपये हो गया।

इस बीच, निजी बीमा कंपनियों ने कुल मिलाकर 6.7 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है, जिसे व्यक्तिगत नॉन सिंगल प्रीमियम में दमदार वृद्धि से बल मिला है। बड़ी निजी कंपनियों में से एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस की प्रीमियम से आय एक साल पहले के मुकाबले 13.46 फीसदी कम होकर 2,703.92 करोड़ रुपये रही।

वहीं, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस का प्रीमियम 12.3 फीसदी बढ़कर 1,509.12 करोड़ रुपये रहा। अन्य निजी बड़ी कंपनियों में एचडीएफसी लाइफ की प्रीमियम से आय में 3.6 फीसदी, बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस की प्रीमियम से आय में 2.8 फीसदी और मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की प्रीमियम से आय में 16.7 फीसदी की वृद्धि हुई।

वित्त वर्ष 2025 की अप्रैल से अगस्त की अवधि में जीवन बीमा कंपनियों की एनबीपी एक साल पहले के मुकाबले 20.8 फीसदी बढ़कर 1.54 लाख करोड़ रुपये हो गई। अगस्त तक एलआईसी की बाजार हिस्सेदारी 61.7 फीसदी रही, जो एक साल पहले 58.4 फीसदी थी। एनबीपी में निजी बीमा कंपनियों की हिस्सेदारी पिछले साल के 41.6 फीसदी से घटकर 38.2 फीसदी रह गई।

गैर जीवन बीमा कंपनियां

सामान्य बीमा कंपनियों के बीच प्रीमियम वृद्धि कमजोर रहने से गैर जीवन बीमा कंपनियों का सकल प्रत्यक्ष प्रीमियम इस साल अगस्त में एक साल पहले के मुकाबले मामूली तौर पर 4.22 फीसदी बढ़कर 24,554.33 करोड़ रुपये रहा।

सबसे बड़ी सामान्य बीमा कंपनी न्यू इंडिया एश्योरेंस की प्रीमियम से आय एक साल पहले के मुकाबले 12.51 फीसदी कम हो गई। वहीं अन्य प्रमुख सामान्य बीमा कंपनियों में शामिल आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने 10.10 फीसदी और बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस ने 3.5 फीसदी की धीमी वृद्धि दर्ज की है। इस बीच, एचडीएफसी एर्गो का प्रीमियम 22.7 फीसदी कम होकर 1,745.22 करोड़ रुपये रहा।

इस दौरान स्टैंडअलोन स्वास्थ्य बीमा कंपनियों (SAHI) का प्रीमियम 24.54 फीसदी बढ़कर 3,229.12 करोड़ रुपये रहा। इस श्रेणी में सबसे आगे स्टार हेल्थ रही, जिसका प्रीमियम करीब 15 फीसदी बढ़कर 1,400 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2025 की अप्रैल से अगस्त की अवधि में सामान्य बीमा कंपनियों द्वारा प्रीमियम से अर्जित की गई आय 1.08 लाख करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले के मुकाबले 9 फीसदी अधिक है।

Advertisement
First Published - September 9, 2024 | 9:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement