facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकारी जनरल इंश्योरेंस कंपनियों की बाजार हिस्सेदारी घटी

Advertisement
Last Updated- April 14, 2023 | 8:45 PM IST
insurance sector

सार्वजनिक क्षेत्र की 4 जनरल इंश्योरेंस कंपनियों न्यू इंडिया एश्योरेंस, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस, ओरिएंटल इंश्योरेंस और नैशनल इंश्योरेंस कंपनी की बाजार हिस्सेदारी पिछले 5 साल में उनकी निजी प्रतिस्पर्धियों की तुलना में 800 आधार अंक कम हो गई है।

भारतीय जीवन बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) के आंकड़ों से पता चलता है कि 2018-19 में इन 4 सरकारी कंपनियों की बाजार हिस्सेदारी 40.4 प्रतिशत थी, जिसमें न्यू इंडिया एश्योरेंस की बाजार हिस्सेदारी 14 प्रतिशत और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस की हिस्सेदारी 9.63 प्रतिशत थी।

पिछले 5 साल के दौरान सरकार समर्थित इन बीमाकर्ताओं की बाजार हिस्सेदारी धीरे-धीरे निजी प्रतिस्पर्धियों ने छीननी शुरू कर दी, जिसके कारण इनके कारोबार का हिस्सा कम हो गया। ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि वित्त वर्ष 23 के अंत तक इन फर्मों की बाजार हिस्सेदारी घटकर 32.37 प्रतिशत रह गई है और इसमें 803 आधार अंक की गिरावट आई है।

इन 4 बीमाकर्ताओं में न्यू इंडिया एश्योरेंस की बाजार हिस्सेदारी सबसे कम 64 आधार अंक घटी है। कंपनी ने देश की सबसे बड़ी जनरल बीमाकर्ता का अपना स्थान बनाए रखा है। बहरहाल अन्य 3 कंपनियों की बाजार हिस्सेदारी में उल्लेखनीय गिरावट आई है।

कोलकाता की नैशनल इंश्योरेंस कंपनी की बाजार हिस्सेदारी सबसे ज्यादा घटी है। न्यू इंडिया एश्योरेंस को छोड़ दें तो सरकारी जनरल इंश्योरेंस फर्मों को भारी नुकसान हुआ है और उनके सॉल्वेंसी मार्जिन में कमी आई है जिसकी वजह से उन्हें वृद्धि पर ध्यान देने का मौका कम ही मिल पाया है।

वित्त वर्ष 2022 के खुलासों के मुताबिक ओरिएंटल इंश्योरेंस को 3,104 करोड़ रुपये, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस को 2,135 करोड़ रुपये और नैशनल इंश्योरेंस कंपनी को 1,664 करोड़ रुपये का शुद्ध नुकसान हुआ है।

इन 4 सरकारी बीमा कंपनियों में से सिर्फ न्यू इंडिया एश्योरेंस को 164.7 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है।

Advertisement
First Published - April 13, 2023 | 7:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement