facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मैक्स लाइफ 30,000 एजेंट जोड़ेगी, जीवन बीमा कंपनी के खुलेंगे नए कार्यालय

Advertisement

शीर्ष अधिकारी के अनुसार नए एजेंटों की नियुक्ति के बाद वित्त वर्ष 25 के अंत तक एजेंटों की कुल संख्या बढ़कर 1,30,000 हो जाएगी।

Last Updated- May 22, 2024 | 11:44 PM IST
Max Life will add 30,000 agents, new offices of the life insurance company will open मैक्स लाइफ 30,000 एजेंट जोड़ेगी, जीवन बीमा कंपनी के खुलेंगे नए कार्यालय

निजी जीवन बीमा कंपनी मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की योजना इस वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 25) में 30,000 नए एजेंट जोड़ने और 50 से 100 नए कार्यालय खोलने की है। इससे कंपनी का कारोबार मजबूत होगा। कंपनी के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्याधिकारी प्रशांत त्रिपाठी के मुताबिक इससे कंपनी की प्रीमियम वृद्धि में तेजी आने की उम्मीद है।

शीर्ष अधिकारी के अनुसार नए एजेंटों की नियुक्ति के बाद वित्त वर्ष 25 के अंत तक एजेंटों की कुल संख्या बढ़कर 1,30,000 हो जाएगी।

त्रिपाठी ने बताया, ‘हमने बीते वर्ष नए क्षेत्रों में 100 कार्यालय खोले। ये नए क्षेत्र वो हैं जहां पहले हमारी मौजूदगी नहीं थी। हम अपने कारोबार का विस्तार उन क्षेत्रों में कर रहे हैं जहां हमारी उपस्थिति नहीं है। फिलहाल हमारे कार्यालय की संख्या 466 है। हम 50-100 नए कार्यालय बढ़ाना चाहते हैं।’

वित्त वर्ष 24 में कंपनी के नए कारोबार (एपीई) में प्रोपराइटरी चैनल की हिस्सेदारी करीब 40 फीसदी है। वित्त वर्ष 24 में इस चैनल से कारोबार 28 फीसदी बढ़कर 2,957 करोड़ रुपये हो गया जबकि वित्त वर्ष 23 में यह 2,307 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - May 22, 2024 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement