facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गलत जानकारी देकर बीमा बेचने की शिकायतें बढ़ीं, नियामक ने जताई चिंता

Advertisement

आईआरडीएआई के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025 में गलत जानकारी देकर जीवन बीमा बेचने की शिकायतें 14.3% बढ़ीं, कुल शिकायतों में मामूली गिरावट

Last Updated- January 02, 2026 | 8:59 AM IST
insurance
Representational Image

जीवन बीमा क्षेत्र में वित्त वर्ष 25 के दौरान गलत जानकारी देकर पॉलिसियां बेचने के दर्ज मामले सालाना आधार पर 14.3 प्रतिशत बढ़कर 26,667 हो गए जबकि यह आंकड़ा वित्त वर्ष 24 में 23,335 था। भारत के बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) के अनुसार जीवन बीमा क्षेत्र में कुल दर्ज शिकायतें मामूली रूप से कम हो गईं। वित्त वर्ष 25 में कुल शिकायतें 1,20,429 थीं जबकि यह वित्त वर्ष 24 में 1,20,726 थीं।

बीमा नियामक ने भारत के बीमा क्षेत्र में गलत जानकारी देकर पॉलिसी की बिक्री पर चिंता जताई है। नियामक ने बीमा कंपनियों से इस मुद्दे को सुलझाने के लिए मूल कारणों का विश्लेषण करने और अंतर्निहित कारणों की पहचान करने का निर्देश दिया है। नियामक ने बीमा कंपनियों को सलाह दी है कि वे उत्पाद की उपयुक्तता का आकलन करने, वितरण चैनल-विशिष्ट नियंत्रण लागू करने और आवधिक मूल कारण विश्लेषण सहित गलत बिक्री की शिकायतों के समाधान के लिए ढांचागत योजना बनाने जैसे उपायों को लागू करें।वित्त वर्ष 25 में कुल शिकायतों में गलत जानकारी देकर जीवन बीमा बेचने की शिकायतें बढ़कर 22.14 प्रतिशत हो गईं।

भारत के बीमा नियामक ने बताया, ‘बीमा भरोसा पोर्टल पर जीवन बीमा कारोबार की कुल दर्ज शिकायतों में 64 प्रतिशत उत्तरजीविता दावों, पॉलिसी सर्विसिंग व अनुचित व्यावसायिक प्रथाओं से संबंधित थीं।’ जीवन भरोसा पोर्टल पर कुल दर्ज शिकायतें 2,13,739 से बढ़कर 2,57,790 हो गईं। सामान्य और जीवन बीमा दोनों में शिकायतें 93,160 से 47.44 प्रतिशत बढ़कर 1,37,361 हो गईं।

Advertisement
First Published - January 2, 2026 | 8:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement