facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एजेंटों के जरिये बेची गई जीवन बीमा पॉलिसियों की ज्यादा रकम, मगर दावे हुए कम

Advertisement

बगैर दावा किए गए जीवन बीमा फंड उन बीमा पॉलिसियों से जुड़े हैं, जिनमें मृत्यु से जुड़े लाभ या आश्रितों को मिलने वाले लाभ का दावा पॉलिसीधारकों द्वारा नहीं किया गया।

Last Updated- March 04, 2024 | 11:30 PM IST
Insurance

बीमा कंपनी के अधिकारियों और विश्लेषकों का कहना है कि बगैर दावा किए गए जीवन बीमा फंड में ऑनलाइन और बीमा कंपनी के अधिकारियों द्वारा बेची गई पॉलिसियों की तुलना में एजेंटों के जरिये बेची गई पॉलिसियों की राशि अधिक है।

बगैर दावा किए गए जीवन बीमा फंड उन बीमा पॉलिसियों से जुड़े हैं, जिनमें मृत्यु से जुड़े लाभ या आश्रितों को मिलने वाले लाभ का दावा लाभार्थियों या पॉलिसीधारकों द्वारा नहीं किया गया है।

फेडरल एजेस लाइफ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ विग्नेश शहाणे ने कहा, ‘बीमा कंपनियां बैंकाश्योरेंस ग्राहकों के बैंक ब्योरे की आसानी से पुष्टि कर सकती हैं और पैन नंबर के आधार पर बैंक से नया बैंक खाता, संपर्क का विवरण और पता भी हासिल कर सकती है। पॉलिसियों में ग्राहक के मोबाइल व ईमेल को डिजिटल माध्यम से अद्यतन किया जा सकता है और इससे ग्राहकों से तत्काल जुड़ने की सुविधा मिल जाती है।’

शहाणे ने कहा कि एजेंसी के माध्यम से बीमा होने पर एजेंट के कंपनी छोड़ने के बाद ग्राहक से जुड़ पाने में मुश्किल आती है।

हाल ही में भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने मास्टर सर्कुलर में संशोधन जारी किया था, जिसमें फंड को बगैर दावा वाली राशि घोषित करने से पहले बीमाकर्ताओं को ग्राहकों से संपर्क के लिए 12 महीने का वक्त दिया था, जो पहले 6 महीने था। अधिसूचना में ग्राहकों के साथ संपर्क, संपर्क के ब्योरे का उन्नयन आदि को भी शामिल किया गया है।

ग्लोबलडेटा में सीनियर इंश्योरेंस एनॉलिस्ट स्वरूप कुमार साहू ने कहा कि पिछले 5 साल में दावा न की गई राशि में से 90 प्रतिशत से ज्यादा भारतीय जीवन बीमा निगम से जुड़ी हुई है।

उन्होंने कहा, ‘LIC ज्यादातर कारोबार एजेंटों के माध्यम से करती है, ऐसे में हम अनुमान लगा सकते हैं कि एजेंटों द्वारा बेची गई पॉलिसी की हिस्सेदारी कुल बगैर दावे वाले बीमा फंड में अधिक है। बहरहाल इसके सही आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं।’

जीवन बीमा उद्योग में दावा न किए गए बीमा फंड की राशि वित्त वर्ष 2023 में तेजी से घटकर 2.06 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले 4.82 करोड़ रुपये थी।

Advertisement
First Published - March 3, 2024 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement