facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस में हिस्सेदारी बढ़ा सकती है बूपा

Advertisement

कंपनी ने अक्टूबर-दिसंबर (वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही) में 189 फीसदी वृद्धि दर्ज कर 13.2 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया।

Last Updated- February 09, 2025 | 10:27 PM IST
Insurance

ब्रिटिश कंपनी बूपा आगे चलकर निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस में अपनी मौजूदा 56 फीसदी हिस्सेदारी को और बढ़ाने पर विचार कर सकती है। यह जानकारी निवा बूपा के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्याधिकारी कृष्णन रामचंद्रन ने दी। केंद्रीय बजट में बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की सीमा 74 से बढ़ाकर 100 फीसदी करने की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के घोषणा के एक हफ्ते बाद कंपनी ने यह जानकारी दी है।

रामचंद्रन ने कहा, ‘वे (बूपा) लंबी अवधि के शेयरधारक हैं, वे निश्चित रूप से भारत में अवसर को लेकर बेहद उत्सुक हैं। मैं निश्चित हूं कि वे आने वाले समय में अपनी साझेदारी बढ़ाने के बारे में विचार करेंगे।’ फिलहाल ब्रिटेन की स्वास्थ्य सेवा कंपनी बूपा सिंगापुर होल्डिंग्स की हालिया सूचीबद्ध स्वास्थ्य बीमा कंपनी में 55.98 फीसदी हिस्सेदारी है। एक अन्य साझेदार फेटल टोन एलएलपी की हिस्सेदारी 17.9 फीसदी है। बीएसई-एनएसई में कंपनी नवंबर 2024 में सूचीबद्ध की गई थी।

रामचंद्रन के अनुसार तकनीक, डेटा और एनॉलिटिक्स में निवेश की बदौलत कंपनी अधिक कारोबार कर पाएगी और अपने मौजूदा 100.9 फीसदी ‘कंबाइंड रेश्यो’ को अगले पांच साल में घटाकर 95-96 फीसदी ले आएगी। ‘कंबाइंड रेश्यो’ से गैर जीवन बीमा कंपनियों की लाभप्रदता का अंदाजा लगता है। यह 100 फीसदी से कम होने का मतलब है कि कंपनी अंडरराइटिंग लाभ कमा रही है। यह अनुपात 100 फीसदी से अधिक होने का अर्थ यह है कि हासिल प्रीमियम रकम से ज्यादा राशि के दावे का भुगतान कर रही है।

रामचंद्रन ने बताया, ‘कंबाइड रेश्यो को कंपनी 100 फीसदी से नीचे लाने के लक्ष्य करने पर कार्य कर रही है। हमने बीते वर्ष करीब 98.8 फीसदी पर थे। हमारा लक्ष्य अगले पांच वर्षों में कंबाइंड रेश्यो 95-96 फीसदी हासिल करना है। इसे ऑपरेटिंग लीवरेज और कारोबार की मात्रा बढ़ाकर हासिल किया जाएगा।’

कंपनी ने अक्टूबर-दिसंबर (वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही) में 189 फीसदी वृद्धि दर्ज कर 13.2 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया। वित्त वर्ष 25 की अप्रैल-दिसंबर अवधि में सकल लिखित प्रीमियम (जीडब्ल्यूपी) करीब 30 फीसदी बढ़कर 5,011.3 करोड़ रुपये हो गया जबकि यह बीते वर्ष की समान अवधि में 3,848.1 करोड़ रुपये था। हालांकि, बीमा नियामक ईरडाई ने 1 अक्टूबर, 2024 से प्रीमियम रिपोर्टिंग  के लिए नया प्रारूप शुरू किया है।

 

Advertisement
First Published - February 9, 2025 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement