facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गैर-जीवन बीमा प्रीमियम बढ़कर ₹29,729 करोड़, न्यू इंडिया इंश्योरेंस में सबसे ज्यादा ग्रोथ

Advertisement

Insurance: सामान्य बीमा योजनाओं की पेशकश करने वाली बीमा कंपनियों के प्रीमियम में गिरावट के चलते जुलाई में गैर-जीवन बीमाकर्ता कंपनियों ने जुलाई में प्रीमियम में इजाफा देखने को

Last Updated- August 08, 2025 | 10:00 AM IST
Insurance
Representational Image

गैर-जीवन बीमाकर्ता कंपनियों ने जुलाई में प्रीमियम में 2.76 फीसदी सालाना की मामूली वृद्धि दर्ज की, जिसका कारण विभिन्न सामान्य बीमा योजनाओं की पेशकश करने वाली बीमा कंपनियों के प्रीमियम में गिरावट दर्ज होना है। सामान्य बीमा परिषद के आंकड़ों से पता चलता है कि गैर-जीवन बीमा उद्योग का प्रीमियम, कुल 29,729.8 करोड़ रुपये रहा, जिसमें सामान्य बीमा कंपनियों ने प्रीमियम में 0.32 फीसदी की सालाना की गिरावट के साथ 24,480 करोड़ रुपये और स्टैंडअलोन स्वास्थ्य बीमाकर्ताओं ने प्रीमियम में सालाना 10 प्रतिशत की मामूली वृद्धि के साथ 3,622 करोड़ रुपये दर्ज किए।

यह भी पढ़ें: हेल्थ इंश्योरेंस पर बढ़ती महंगाई का असर, निवा बूपा और स्टार हेल्थ जैसी कंपनियों ने प्रीमियम बढ़ाने के दिए संकेत

न्यू इंडिया एश्योरेंस की 16.3% रही सालाना ग्रोथ

बीमा क्षेत्र की बड़ी कंपनियों में, न्यू इंडिया एश्योरेंस ने 16.3 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ 4,136 करोड़ रुपये दर्ज किए, जबकि आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने सालाना 10.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2482.96 करोड़ रुपये दर्ज किए। इसके अलावा, एचडीएफसी एर्गो ने प्रीमियम में 26.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,216.2 करोड़ रुपये दर्ज किए जबकि बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस ने प्रीमियम में सालाना 13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,101.8 करोड़ रुपये और टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस ने सालाना 5.87 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,556.23 करोड़ रुपये दर्ज किए।

यह भी पढ़ें: पॉलिसी सही वही, कवर हो बीमारियां सभी

सरकारी कंपनियों में नैशनल इंश्योरेंस का प्रीमियम 18% घटा

वहीं दूसरी ओर सरकारी स्वामित्व वाली सामान्य बीमा कंपनियों, नैशनल इंश्योरेंस ने प्रीमियम में सालाना 17.19 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की, जबकि ओरिएंटल इंश्योरेंस मामूली रूप से गिरावट के साथ 2058.83 करोड़ रुपये पर आ गई और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस ने 7.38 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,221.7 करोड़ रुपये दर्ज किए। केवल स्वास्थ्य से जुड़ी बीमा सेवाएं देने बीमा कंपनियों ने जुलाई 2026 में 10.4 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ 3,622 करोड़ रुपये दर्ज किए।

Advertisement
First Published - August 8, 2025 | 9:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement