facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Health Insurance के दायरे में आने वाले लोगों की संख्या बढ़ी, पॉलिसियों की बिक्री घटी

Advertisement

IRDAI की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025 में स्वास्थ्य बीमा कवर बढ़कर 58 करोड़ हुआ, जबकि कुल पॉलिसियां घटकर 2.65 करोड़ रहीं

Last Updated- January 02, 2026 | 8:56 AM IST
health insurance Plans
Representational Image

सामान्य और स्वास्थ्य बीमाकर्ताओं द्वारा स्वास्थ्य बीमा के तहत कवर किए गए लोगों की संख्या वित्त वर्ष 2025 में बढ़कर 58 करोड़ हो गई है, जो वित्त वर्ष 2024 में 57.3 करोड़ थी। हालांकि भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार बेची गई पॉलिसियों की संख्या इस दौरान घटकर 2.65 करोड़ रह गई है, जो 2.68 करोड़ थी।

साल के दौरान स्वास्थ्य बीमा सेग्मेंट में एकत्र किया गया प्रीमियम सालाना आधार पर 9.12 प्रतिशत बढ़कर 1.17 लाख करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2025 के दौरान सामान्य व स्वास्थ्य बीमाकर्ताओं ने 2.65 करोड़ स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों के माध्यम से 58 करोड़ लोगों को कवर किया। इसमें व्यक्तिगत दुर्घटना और यात्रा बीमा पॉलिसियां शामिल नहीं हैं।

स्वास्थ्य बीमा कारोबार को 3 सेग्मेंट- सरकार प्रायोजित, समूह और व्यक्तिगत बीमा में बांटा गया है। कवर किए गए लोगों के हिसाब से देखें तो सरकार प्रायोजित स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों के तहत 42.3 प्रतिशत लोगों को कवर किया गया है, जबकि समूह बीमा के तहत 47.4 प्रतिशत लोगों और शेष 10.3 प्रतिशत लोग व्यक्तित पॉलिसियों द्वारा कवर किए गए हैं।

Advertisement
First Published - January 2, 2026 | 8:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement