facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

देश में बीमा सेवाओं को ज्यादा लोगों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य: Irdai चेयरमैन पांडा

Advertisement

पांडा के अनुसार 2047 तक देश के प्रत्येक नागरिक के पास पर्याप्त जीवन, स्वास्थ्य एवं जायदाद का बीमा पॉलिसियां होनी चाहिए।

Last Updated- October 29, 2023 | 7:19 PM IST
A year of reforms for the insurance sector under Panda 

देवाशिष पांडा ने मार्च 2022 में बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (Irdai) की कमान संभालने के बाद कई बदलाव किए हैं। पांडा के आने के बाद हुए ये बदलाव बीमा बीमा क्षेत्र के लिए काफी महत्त्वपूर्ण एवं उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं।

इन बदलावों का लक्ष्य मौजूदा बीमा कंपनियों के लिए कारोबार सुगमता बढ़ाना रहा है। इसके अलावा बीमा क्षेत्र में नई पूंजी भी आकर्षित करना इन बदलावों के केंद्र में रहा है ताकि देश में बीमा सेवाओं की पहुंच अधिक से अधिक लोगों तक हो पाए।

पांडा के अनुसार 2047 तक देश के प्रत्येक नागरिक के पास पर्याप्त जीवन, स्वास्थ्य एवं जायदाद का बीमा पॉलिसियां होनी चाहिए। इसके साथ प्रत्येक उद्यम को बीमा सुरक्षा के अंतर्गत लाना भी लक्ष्य रहा है।

पांडा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के उत्तर प्रदेश कैडर के 1987 बैच के अधिकारी हैं। पांडा वित्तीय सेवा विभाग में बतौर सचिव भी काम कर चुके हैं। वह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव और वित्तीय सेवा विभाग में अतिरिक्त एवं विशेष सचिव के पदों पर भी काम कर चुके हैं।

Irdai के चेयरमैन के रूप में पांडा ने कई सुधार कार्यक्रम शुरू किए हैं। इनमें ‘फाइल ऐंड यूज’ व्यवस्था से ‘यूज ऐंड फाइल’ व्यवस्था की तरफ कदम, एक्सपेंस ऑफ मैनेजमेंट सीमाओं में बदलाव और बीमा ट्रिनिटी कार्यक्रम (बीमा सुगम, बीमा विस्तार और बीमा वाहक) आदि शामिल रहे हैं।

Advertisement
First Published - October 29, 2023 | 7:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement