facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गैर जीवन बीमा कंपनियों का अप्रैल में प्रीमियम 16 प्रतिशत बढ़ा

Advertisement

जनरल इंश्योरेंस काउंसिल के ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल 2024 में गैर जीवन बीमा का सकल प्रत्यक्ष प्रीमियम 29,561.82 करोड़ रुपये रहा।

Last Updated- May 14, 2024 | 10:33 PM IST
Life Insurance Policy

अप्रैल 2024 में गैर जीवन बीमा कंपनियों (Non life insurance companies) के सकल प्रत्यक्ष प्रीमियम में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में करीब 16 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

जनरल इंश्योरेंस काउंसिल के ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल 2024 में गैर जीवन बीमा का सकल प्रत्यक्ष प्रीमियम 29,561.82 करोड़ रुपये रहा है, जो अप्रैल 2023 के 25,431.24 करोड़ रुपये की तुलना में 16.24 प्रतिशत ज्यादा है।

जनरल इंश्योरेंस करने वालों का प्रीमियम सालाना आधार पर 15.30 प्रतिशत बढ़कर 26,918.86 करोड़ रुपये हो गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की जनरल इंश्योरेंस कंपनियों का प्रीमियम 7.74 प्रतिशत बढ़कर 10,345.04 करोड़ रुपये हो गया है, वहीं निजी क्षेत्र के बीमाकर्ताओं का प्रीमियम 20.58 प्रतिशत बढ़कर 16,573.82 करोड़ रुपये हो गया है।

इस क्षेत्र की अग्रणी कंपनी द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी का प्रीमियम पिछले साल की समान अवधि से करीब 3.93 करोड़ रुपये बढ़कर 5,259.01 करोड़ रुपये हो गया है।

आईसीआईसीआई लोंबार्ड जनरल इंश्योरेंस का कारोबार सालाना आधार पर 22.65 प्रतिशत बढ़कर 3,366.01 करोड़ रुपये और बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस का प्रीमियम 45.42 प्रतिशत बढ़कर 2,388.57 करोड़ रुपये हो गया है।

Advertisement
First Published - May 14, 2024 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement