facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IRDAI: नियामक की बीमा सीईओ से मुलाकात

Advertisement

उद्योग के जानकारों के अनुसार पांडा के साथ आईआरडीएआई के अन्य वरिष्ठ अधिकारी सीईओ से दो अलग सत्रों में मुलाकात करेंगे।

Last Updated- June 05, 2024 | 11:07 PM IST
insurance sector

भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) के चेयरमैन देवाशीष पांडा भारत के बीमा उद्योग के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) से मुंबई में गुरुवार को मुलाकात करेंगे। इस दौरान बीमा सुगम और ‘सभी जगह कैशलेस’ की सुविधा लागू करने की समीक्षा होगी। उद्योग के जानकारों के अनुसार पांडा के साथ आईआरडीएआई के अन्य वरिष्ठ अधिकारी सीईओ से दो अलग सत्रों में मुलाकात करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि नियामक बीमा सुगम को अंतिम चरण में लागू करने पर चर्चा करेगा। बीमा सुगम एक इलेक्ट्रॉनिक मार्केट प्लेस है जिसे कंपनी अधिनियम 2013 के तहत बनाया गया है। यह दरअसल आईआरडीएआई के बीमा ट्रिनिटी का हिस्सा है। नियामक की बीमा ट्रिनिटी के तहत बीमा विस्तार, बीमा वाहक और बीमा सुगम आते हैं।

बीमा सुगम के विनियमन के तहत कंपनी की शेयर होल्डिंग जीवन, स्वास्थ्य और जीवन बीमा कंपनियों में होगी। किसी भी एक कंपनी के पास नियंत्रक हिस्सेदारी नहीं रहेगी। सूत्रों के मुताबिक नियामक कंपनी के सीईओ की नियुक्ति के लिए चर्चा भी कर सकता है। मानदंडों के अनुसार कंपनी के बोर्ड के दो सदस्य नियामक की तरफ से नामित होंगे। नियामक के परामर्श से ही कंपनी के चेयरमैन और सीईओ की नियुक्ति की जाएगी।

नियामक ने बीमा सुगम परियोजना को शुरू करने के लिए जुलाई 2024 की समयसीमा तय की है। इसके लिए शुरुआती पूंजी का अनुमान 200 करोड़ रुपये है और बीमा सुगम के सृजन के लिए एक संचालन समिति का गठन किया गया है।

Advertisement
First Published - June 5, 2024 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement