facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IRFC ने 7.14% कूपन दर पर 15-वर्षीय बॉन्ड से 1,415 करोड़ रुपये जुटाए

Advertisement

IRFC की नजर 3,000 करोड़ रुपये जुटाने पर थी।

Last Updated- November 11, 2024 | 10:43 PM IST
Bonds

भारतीय रेलवे वित्त निगम (आईआरएफसी) ने 7.14 प्रतिशत की कूपन दर से 15 साल की परिपक्वता वाले बॉन्ड से 1,415 करोड़ रुपये जुटाए हैं। यह जानकारी इस मामले से जुड़े सूत्रों ने दी। आईआरएफसी भारतीय रेलवे के लिए घरेलू और विदेशी पूंजी बाजार से धन जुटाने वाला प्रतिबद्ध निगम है। आईआरएफसी की नजर 3,000 करोड़ रुपये जुटाने पर थी।

इसके तहत 500 करोड़ रुपये बेस इश्यू और 2,500 करोड़ रुपये ग्रीन शू ऑप्शन के जरिये जुटाए जाने थे। घरेलू क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों क्रिसिल, इक्रा और केयर ने इन बॉन्ड को ‘एएए’ रेटिंग दी थी। सूत्रों के अनुसार कंपनी को 4,985 करोड़ रुपये की निविदाएं मिली थीं और लेकिन कंपनी ने 1,415 करोड़ रुपये की निविदाओं को ही कायम रखा। इसका कारण यह था कि वह कम दर की उम्मीद कर रहा था।

भारत की सरकारी प्रतिभूतियों की यील्ड सोमवार को 6.82 प्रतिशत पर बंद हुई थी। आरईसी ने बीते सप्ताह 15 साल के बॉन्ड 7.09 प्रतिशत की सख्त कीमत पर 15 साल के बॉन्ड जारी करके 3,000 करोड़ रुपये जुटाए थे। इसके अलावा आरईसी ने 7.34 प्रतिशत कूपन की दर के पांच साल के बॉन्ड से 2,901 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Advertisement
First Published - November 11, 2024 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement