facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jio Finance ने लॉन्च किया स्मार्ट गोल्ड, 10 रुपये से कर सकते हैं डिजिटल सोने में निवेश

Advertisement

स्मार्ट गोल्ड के जरिये ग्राहक जियो फाइनैंस ऐप से 24 कैरेट सोने में निवेश कर सकते हैं, सिक्के और आभूषण की डिलीवरी का विकल्प भी उपलब्ध

Last Updated- October 29, 2024 | 11:16 PM IST
Jio Financial Services

गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी जियो फाइनैंस सर्विसिज ने मंगलवार को कहा कि ग्राहक जियो फाइनैंस ऐप के जरिये स्मार्ट गोल्ड में निवेश कर डिजिटल सोना भी खरीद सकते हैं। ग्राहक किसी भी समय कम से कम 10 रुपये भी निवेश कर डिजिटल सोना खरीद सकते हैं।

कंपनी की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘ग्राहकों को सोने की खरीद के लिए स्मार्ट गोल्ड पूरी तरह डिजिटल, सुरक्षित और निर्बाध प्रक्रिया मुहैया करवाता है। वे अपने निवेश के बदले सोना या स्वर्ण मुद्रा या सोने के आभूषण प्राप्त कर सकते हैं। ग्राहक किसी भी समय या कहीं से भी डिजिटल सोने में निवेश कर सकते हैं और यह निवेश कम से कम 10 रुपये के मूल्य तक भी हो सकता है।’ग्राहक स्मार्ट गोल्ड खरीद के लिए रुपये या ग्राम वर्ग के लचीले विकल्प का चयन कर सकते हैं।

उन्हें डिजिटल प्लेटफार्म से सोने के सिक्के सीधे खरीदने का भी विकल्प मिलेगा जिनकी उनके बताए गए पते पर डिलिवरी की जाएगी। ग्राहक 24 कैरेट भौतिक सोने की संपत्ति के समतुल्य स्मार्ट गोल्ड में निवेश कर सकते हैं और इस निवेश के बराबर सोना खरीदकर उसे बीमाकृत तिजोरियों में संग्रहीत किया जाएगा।

इसके अलावा ग्राहक जियो फाइनैंस ऐप के जरिये सोने के लाइव रेट को भी देख सकते हैं और इसमें निरंतर पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। ग्राहक किसी भी समय अपनी स्मार्ट गोल्ड इकाई को नकदी या भौतिक सोने के रूप में भुना सकते हैं।

Advertisement
First Published - October 29, 2024 | 11:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement