facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

JioFinance ऐप लाया नया फीचर, अब एक जगह ट्रैक कर सकेंगे अपना पूरा फाइनैंस

Advertisement

जियोफाइनेंस ऐप डाउनलोड करके होम स्क्रीन पर ‘ट्रैक योर फाइनेंस’ टैब पर क्लिक कर यूजर अपने पर्सनल फाइनेंशियल डैशबोर्ड को सेट कर सकते हैं।

Last Updated- November 18, 2025 | 10:20 AM IST
NCGTC credit guarantee scheme
Representative Image

जियोफाइनेंस ऐप (JioFinance App) ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है, जो उनकी सारी फाइनेंशियल जानकारी एक ही जगह पर ट्रैक करने में मदद करेगा। अब यूजर्स अलग-अलग ऐप्स और बैंक अकाउंट्स में झांकने की जरूरत नहीं, बल्कि सभी बैंक अकाउंट, म्यूचुअल फंड और स्टॉक पोर्टफोलियो को आसानी से लिंक कर देख सकते हैं और उनका विश्लेषण कर सकते हैं।

आज के समय में लोग कई बैंक अकाउंट और फाइनेंशियल सर्विसेज का उपयोग करते हैं, जिससे पैसों का हिसाब रखना मुश्किल हो जाता है। जियोफाइनेंस ऐप इस समस्या का समाधान देता है। यह फीचर सभी वित्तीय डेटा को एक जगह जोड़ता है, यूजर की अनुमति से उनका विश्लेषण करता है और खर्च, निवेश और कैश फ्लो के आधार पर पर्सनलाइज्ड सुझाव देता है।

JioFinance App के इस नए फीचर की खास बातें:

  • यूनिफाइड फाइनेंशियल डैशबोर्ड: सभी वित्तीय लेन-देन और निवेश एक ही जगह देखें। चाहे वो जियोफाइनेंस के लोन हों, डिपॉजिट हों या लिंक किए गए बाहरी अकाउंट्स।

  • सम्पूर्ण एसेट ट्रैकिंग: बैंक अकाउंट, म्यूचुअल फंड, इक्विटी और ETFs को आसानी से ट्रैक करें। जल्द ही FD और RD को भी लिंक करने की सुविधा आएगी।

  • स्मार्ट डेटा-आधारित सुझाव: AI की मदद से ऐप छोटे-छोटे सुझाव और इनसाइट्स देता है, ताकि यूजर बेहतर वित्तीय फैसले ले सकें।

JioFinance App डाउनलोड करके होम स्क्रीन पर ‘ट्रैक योर फाइनेंस’ टैब पर क्लिक कर यूजर अपने पर्सनल फाइनेंशियल डैशबोर्ड को सेट कर सकते हैं।

जियो फाइनेंस प्‍लेटफॉर्म एंड सर्विसेज लिमिटेड की सीईओ, सुरभि एस शर्मा ने कहा, “हमारा मकसद हर भारतीय के लिए वित्तीय प्रबंधन को सरल और सुरक्षित बनाना है। इस नए फीचर के जरिए यूजर अपनी सारी वित्तीय जानकारी एक जगह पर देख और समझ सकते हैं। हम लगातार ऐप में नई तकनीक और स्मार्ट एनालिटिक्स जोड़कर इसे और बेहतर बनाते रहेंगे।”

Advertisement
First Published - November 18, 2025 | 10:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement