facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HDFC बैंक के डिप्टी जनरल मैनेजर बने कैजाद भरूचा, तीन साल के लिए हुई नियुक्ति

Advertisement
Last Updated- April 20, 2023 | 11:53 PM IST
HDFC Bank

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने HDFC बैंक में डिप्टी जनरल मैनेजर कैजाद भरूचा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। भरूचा की नियुक्ति 19 अप्रैल, 2023 से तीन वर्षों के लिए हुई है। यह जानकारी निजी क्षेत्र के ऋणदाता ने स्टॉक एक्सचेंज को गुरुवार को दी। RBI ने HDFC बैंक में कार्यकारी निदेशक के पद पर भावेश जवेरी की तीन वर्ष की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उनकी नियुक्ति भी 19 अप्रैल से हुई है।

भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC ने केंद्रीय बैंक के पास नवंबर, 2022 में दो नियुक्तियों की सिफारिश की थी। बैंक ने परेश के इस्तीफे के पांच साल के बाद उप प्रबंधक की नियुक्ति की है।

भरूचा ने 35 साल से अधिक समय तक बैंकिंग क्षेत्र में कार्य किया है। वे 1995 के बाद से HDFC बैंक से जुड़े हैं। नई नियुक्ति से पूर्व भरूचा बैंक के होलसेल बैंकिंग के कार्यकारी निदेशक की भूमिका निभा रहे थे। इससे पहले उन्होंने SBI कमर्शियल और इंटरनैशनल बैंक में कार्य किया था।

Also Read: HDFC Bank के शेयर की रेटिंग में सुधार अभी दूर, मर्जर को लेकर स्पष्टता की जरूरत

जवेरी नई नियुक्ति से पूर्व कार्यकारी निदेशक नियुक्त थे। वे आपरेशंस, नकदी प्रबंधन व एटीएम प्रोडक्ट के ग्रुप हेड थे। वे 1998 में HDFC बैंक में आए थे और इसके बाद आगे बढ़ते गए। इससे पहले झवेरी ने ओमान इंटरनेशनल बैंक और बार्कलेज बैंक में अपनी सेवाएं दी थीं।

Advertisement
First Published - April 20, 2023 | 11:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement