facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Karur Vysya Bank Q1 results: बैंक का मुनाफा 57 फीसदी बढ़कर 359 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Advertisement

जून, 2023 के अंत तक कुल ऋण पर बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (NPA) घटकर 1.99 फीसदी रह गईं। जून, 2022 में यह 5.28 फीसदी पर थीं।

Last Updated- July 17, 2023 | 4:53 PM IST
Karur Vysya Bank Q1 results: Bank's profit increased by 57 percent to Rs 359 crore

निजी क्षेत्र के करुड़ वैश्य बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही में 57 फीसदी बढ़कर 359 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। डूबे कर्ज में कमी और ब्याज आय बढ़ने से बैंक का मुनाफा बढ़ा है। तमिलनाडु के इस बैंक ने एक साल पहले समान तिमाही में 235 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

बैंक की कुल आय बढ़कर 2,216 करोड़ रुपये हुई

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 2,216 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,673 करोड़ रुपये रही थी। समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की ब्याज आय बढ़कर 1,883 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,474 करोड़ रुपये थी।

Also read: Q1 Results: Central Bank का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 78 फीसदी बढ़ा

बैंक का NPA घटकर 1.99 फीसदी पर पहुंचा

बैंक की संपत्ति की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ। जून, 2023 के अंत तक कुल ऋण पर बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (NPA) घटकर 1.99 फीसदी रह गईं। जून, 2022 में यह 5.28 फीसदी पर थीं। इसी तरह बैंक का शुद्ध NPA भी 1.93 फीसदी से घटकर 0.59 फीसदी रह गया।

Advertisement
First Published - July 17, 2023 | 4:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement