facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Kotak Bank Q3 Results: बैंक का नेट प्रॉफिट 10% बढ़ा, कमाए 16,050 करोड़ रुपये

Advertisement

Kotak Bank Q3 Results: बैंक का सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (NPA) अनुपात तीन महीने पहले के 1.49 प्रतिशत से बढ़कर 1.50 प्रतिशत हो गया।

Last Updated- January 18, 2025 | 2:56 PM IST
Kotak mahindra bank

Kotak Bank Q3 Results: कोटक महिंद्रा बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 10.22 प्रतिशत बढ़कर 4,701 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 4,265 करोड़ रुपये रहा था और जुलाई-सितंबर, 2024 तिमाही में 5,44 करोड़ रुपये रहा था।

निजी क्षेत्र के बैंक का शुद्ध लाभ एकल आधार पर दिसंबर तिमाही में 3,304 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3,005 करोड़ रुपये जबकि जुलाई-सितंबर तिमाही में 3,343 करोड़ रुपये रहा था।

बैंक की कुल आमदनी समीक्षाधीन तिमाही में बढ़कर 16,050 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 14,096 करोड़ रुपये रही। कंपनी का खर्च दिसंबर तिमाही में 10,869 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 9,530 करोड़ रुपये था।

Also read: JioCoin: क्या सच में Reliance की क्रिप्टो दुनिया में होगी एंट्री? जानें क्या है जियोकॉइन, क्यों हो रही है इसकी चर्चा 

कंपनी का सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) अनुपात तीन महीने पहले के 1.49 प्रतिशत से बढ़कर 1.50 प्रतिशत हो गया। कुल प्रावधान दिसंबर तिमाही में बढ़कर 794 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2023-24 की समान तिमाही में 579 करोड़ रुपये से और चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 660 करोड़ रुपये था।

(डिस्क्लेमर: बिज़नेस स्टैंडर्ड प्राइवेट लिमिटेड में कोटक समूह के नियंत्रण वाली इकाइयों की बहुलांश हिस्सेदारी है।)

Advertisement
First Published - January 18, 2025 | 2:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement