facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Kotak Mahindra Bank Q3: कोटक महिंद्रा बैंक का तीसरी तिमाही का नेट प्रॉफिट 6.75% बढ़ा

Advertisement

कंपनी का परिचालन खर्च समीक्षाधीन तिमाही में बढ़कर 4,284 करोड़ रुपये हो गया जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3,751 करोड़ रुपये था।

Last Updated- January 20, 2024 | 3:15 PM IST
मुनाफे में धीमी वृद्धि के बाद 3 फीसदी लुढ़का शेयर, MCap 12,852 करोड़ रुपये घटा, Kotak Bank Share: Share fell 3 percent after slow growth in profits, MCap reduced by Rs 12,852 crore
Kotak Mahindra Bank Q3 Result

Kotak Mahindra Bank Q3 Results: कोटक महिंद्रा बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) 6.75 प्रतिशत बढ़कर 4,264.78 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने शनिवार को यह सूचना दी।

बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 3,995.05 करोड़ रुपये रहा था। निजी बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसका एकल आधार पर कर पश्चात लाभ आलोच्य तिमाही में 3,005.01 करोड़ रुपये हो गया, जो सितंबर, 2023 तिमाही में 3,190.97 करोड़ रुपये था। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 2,791.88 करोड़ रुपये रहा था।

बैंक ने बताया कि उसकी कुल आमदनी दिसंबर, 2023 तिमाही में बढ़कर 14,096 करोड़ रुपये हो गई जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 10,947 करोड़ रुपये थी।

यह भी पढ़ें: Central Bank of India का तीसरी तिमाही में मुनाफा 57% बढ़ा

कंपनी का परिचालन खर्च समीक्षाधीन तिमाही में बढ़कर 4,284 करोड़ रुपये हो गया जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3,751 करोड़ रुपये था।

बैंक के लिए सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) अनुपात 1.73 प्रतिशत पर स्थिर था, जबकि सितंबर 2023 तिमाही में 1.72 प्रतिशत था।

Advertisement
First Published - January 20, 2024 | 3:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement