facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरधारकों ने दी वासवानी की नियुक्ति को मंजूरी

Advertisement

अक्टूबर में भारतीय रिजर्व बैंक ने कोटक महिंद्रा बैंक के एमडी व सीईओ के तौर पर वासवानी की नियुक्ति की मंजूरी दे दी थी

Last Updated- December 25, 2023 | 12:58 PM IST
Ashok Vaswani
Ashok Vaswani

कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरधारकों ने प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्याधिकारी के तौर परअशोक वासवानी की नियुक्ति और उनके वेतन भत्ते को मंजूरी दे दी। निजी क्षेत्र के बैंक ने रविवार को एक्सचेंजों को यह जानकारी दी।

बैंक ने कहा, स्क्रूटनाइजर की रिपोर्ट के मुताबिक, पोस्टल बैलेट नोटिस में शामिल सभी प्रस्तावों को जरूरी बहुमत के साथ सदस्यों ने मंजूरी दे दी और इसे 22 दिसंबर, 2023 को (रिमोट ई-वोटिंग के आखिरी दिन) इसे पारित घो षित किया गया।

अक्टूबर में भारतीय रिजर्व बैंक ने कोटक महिंद्रा बैंक के एमडी व सीईओ के तौर पर वासवानी की नियुक्ति की मंजूरी दे दी थी, जो कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होगी और यह 1 जनवरी, 2024 के बाद नहीं होना चाहिए।

उदय कोटक ने एक सितंबर से कोटक महिंद्रा बैंक के एमडी व सीईओ का पद छोड़ दिया था जबकि उनका कार्यकाल 31 दिसंबर, 2024 तक था।

इसके बाद दीपक गुप्ता ने अंतरिम सीईओ के तौर पर कार्यभार संभाला। वाणिज्य, अर्थशास्त्र और लेखाशास्त्र में स्नातक वासवानी का ट्रैक रिकॉर्ड काफी अच्छा है। शुरू में वह सिटीग्रुप के साथ काम कर रहे थे और हा ल में बार्कलेज के साथ थे।

(डिस्क्लोजर : कोटक फैमिली के नियंत्रण वाली इकाइयों की बिजनेस स्टैंडर्ड प्राइवेट लिमिटेड में बहुलांश हिस्सेदारी है)

Advertisement
First Published - December 25, 2023 | 12:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement