facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Kotak Mahindra Bank खरीदेगा Standard Chartered का भारत में पर्सनल लोन कारोबार

Advertisement

Kotak Mahindra Bank के मुताबिक, Standard Chartered का पर्सनल लोन बुक 30 सितंबर तक ₹4,100 करोड़ ($488 मिलियन) का था।

Last Updated- October 18, 2024 | 5:16 PM IST
मुनाफे में धीमी वृद्धि के बाद 3 फीसदी लुढ़का शेयर, MCap 12,852 करोड़ रुपये घटा, Kotak Bank Share: Share fell 3 percent after slow growth in profits, MCap reduced by Rs 12,852 crore

Kotak Mahindra Bank ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह Standard Chartered Bank का पर्सनल लोन कारोबार खरीदेगा। इस सौदे के बाद यूके स्थित Standard Chartered भारत में अपनी वेल्थ और इन्वेस्टमेंट बैंकिंग पर फोकस करेगी।

Kotak Mahindra Bank के मुताबिक, Standard Chartered का पर्सनल लोन बुक 30 सितंबर तक ₹4,100 करोड़ ($488 मिलियन) का था।

भारत का पर्सनल लोन बाजार मजबूत उपभोक्ता मांग के चलते काफी प्रतिस्पर्धी हो गया है। पिछले साल नवंबर में, भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को पर्सनल लोन के लिए अधिक पूंजी रिजर्व रखने के निर्देश दिए थे, क्योंकि बढ़ती मांग के चलते जोखिम बढ़ने की आशंका जताई गई थी।

इससे बैंकों के पर्सनल लोन की वृद्धि दर में कुछ गिरावट आई है, जो अगस्त में सालाना 17% रह गई, जबकि एक साल पहले यह 18.3% थी।

Kotak Mahindra Bank के हेड-प्रोडक्ट्स, कंज्यूमर बैंक, अंबुज चंदना ने कहा, “भारत का अनसिक्योर्ड लेंडिंग बाजार Kotak के लिए अधिक आय वाले ग्राहकों के बीच यह अच्छे ग्रोथ के मौके देता है।”

यह प्रस्तावित सौदा उन लोन पर आधारित है जो RBI के दिशानिर्देशों के अनुसार, अच्छे से चल रहे हैं और जिनमें डिफॉल्ट या संकट के कोई संकेत नहीं हैं।

Standard Chartered Bank के भारत और दक्षिण एशिया के वेल्थ और रिटेल बैंकिंग हेड आदित्य मंडलोई ने कहा, “हमने पर्सनल लोन कारोबार बेचने का फैसला इसलिए किया है ताकि बैंक वेल्थ, उच्च आय वर्ग और छोटे-मध्यम व्यवसायों (SME) में तेजी से ग्रोथ पर ध्यान दे सके।”

मंडलोई ने यह भी बताया कि भारत Standard Chartered के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बना रहेगा, और बैंक यहां निवेश और ग्रोथ जारी रखेगा। Kotak Mahindra Bank ने कहा कि यह सौदा अगले तीन महीनों में पूरा होने की उम्मीद है, जो नियामक मंजूरी और अन्य शर्तों पर निर्भर करेगा। (रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - October 18, 2024 | 5:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement