facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

कोटक महिंद्रा बैंक 15 साल बाद स्टॉक स्प्लिट पर फिर करेगा विचार, 21 नवंबर को होगी बोर्ड बैठक

Advertisement

निजी क्षेत्र के ऋणदाता ने आखिरी बार सितंबर 2010 में शेयर का विभाजन किया था। उस समय शेयर का अंकित मूल्य 10 रुपये प्रति शेयर से कम कर 5 रुपये प्रति शेयर किया गया था

Last Updated- November 14, 2025 | 10:56 PM IST
Kotak Mahindra bank

निजी क्षेत्र का कोटक महिंद्रा बैंक 21 नवंबर को अपनी बोर्ड बैठक में शेयर विभाजन पर चर्चा करेगा। ऋणदाता ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में यह बात बताई। बैंक ने कहा है, ‘बैंक के निदेशक मंडल की बैठक शुक्रवार, 21 नवंबर 2025 को होगी। बैठक में अन्य मुद्दों के साथ-साथ निदेशक मंडल बैंक के मौजूदा शेयरों के विभाजन के प्रस्ताव पर भी विचार करेगा। प्रत्येक चुकता शेयर का अंकित मूल्य 5 रुपये है।’

निजी क्षेत्र के ऋणदाता ने आखिरी बार सितंबर 2010 में शेयर का विभाजन किया था। उस समय शेयर का अंकित मूल्य 10 रुपये प्रति शेयर से कम कर 5 रुपये प्रति शेयर किया गया था। शेयर विभाजन से प्रति शेयर अंकित मूल्य कम हो जाने से शेयरधारकों के पास शेयरों की संख्या बढ़ जाती है, लेकिन कुल निवेश का मूल्य में कोई बदलाव नहीं होता है, क्योंकि शेयर की कीमत भी उसी हिसाब से कम हो जाती है।

उल्लेखनीय है कि बैंक का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर तिमाही में समेकित शुद्ध लाभ एक साल पहले के मुकाबले 11.4 फीसदी कम हो गया। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 5,044.05 करोड़ रुपये था जो घटकर 4,468.27 करोड़ रुपये रह गया।


(डिस्क्लेमरः कोटक परिवार द्वारा नियंत्रित संस्थाओं की बिज़नेस स्टैंडर्ड प्राइवेट लिमिटेड में महत्त्वपूर्ण हिस्सेदारी है)

Advertisement
First Published - November 14, 2025 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement