facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Lenskart ने पेश किया बी कैमरा स्मार्ट ग्लास में UPI फीचर, अब वॉयस कमांड से सीधे बैंक ट्रांजैक्शन संभव

Advertisement

अगले कुछ महीने में इसे पेश करने की योजना बना रही लेंसकार्ट बी कैमरा स्मार्ट ग्लास में एडवांस्ड आईवियर डिजाइन को कामकाज में आसानी हो, उस लिहाज से तैयार किया है

Last Updated- October 09, 2025 | 10:04 PM IST
Lenskart share price
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी कर रही आईवियर बनाने वाली लेंसकार्ट ने अपने आगामी बी कैमरा स्मार्ट ग्लास में यूपीआई भुगतान का नया फीचर पेश किया है। उपयोगकर्ता अब अपने स्मार्ट ग्लास के जरिये सिर्फ क्यूआर कोड स्कैन तक तुरंत लेनदेन पूरा कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें न तो फोन की जरूरत होगी और न किसी तरह का पिन डालना होगा। कंपनी ने इस नवाचार के बारे में मुंबई में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल (जीएफएफ) में बताया है।

अगले कुछ महीने में इसे पेश करने की योजना बना रही लेंसकार्ट बी कैमरा स्मार्ट ग्लास में एडवांस्ड आईवियर डिजाइन को कामकाज में आसानी हो, उस लिहाज से तैयार किया है। सीधे यूपीआई तक पहुंच चश्मे को उपयोगकर्ताओं के बैंक खाते को सुरक्षित तरीके से जोड़ता है। इससे महज वॉयस कमांड (आपकी आवाज) के जरिये भुगतान किया जा सकता है। इस फीचर से खरीदारी के दौरान जेब से फोन निकालने और फिर पिन डालने की जरूरत नहीं होगी।

कंपनी ने कहा कि एनपीसीआई का यूपीआई सर्कल फीचर आपके आईवियर को सीधे आपके बैंक खाते से सुरक्षित रूप से जोड़ता है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि हर लेनदेन सुरक्षित, निजी और वास्तविक समय में सत्यापित हो सके।

लेंसकार्ट के सह-संस्थापक और मुख्य कार्य अधिकारी पीयूष बंसल ने कहा, ‘हमारे जीवन में स्मार्ट ग्लास की भूमिका और उपयोग लगातार बढ़ते रहेंगे और भुगतान हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अभिन्न हिस्सा बन गया है। स्मार्ट ग्लास के कैमरे में भुगतान को शामिल कर हमारा इरादा इसे भुगतान का एक आसान और तेज रूप बनाने का है।’ यह कदम लेंसकार्ट को महत्त्वपूर्ण तकनीकी बढ़त देगा।

Advertisement
First Published - October 9, 2025 | 10:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement