facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LIC को FY24 में नई पॉलिसी से प्रीमियम इनकम में डबल डिजिट ग्रोथ की उम्मीद

Advertisement

नई सेवा की कुछ विशेषताएं साझा करते हुए मोहंती ने कहा कि यह सुनिश्चित रिटर्न प्रदान करेगी और इसके पूर्ण होने के बाद बाद पॉलिसीधारक को जीवन भर बीमा राशि का 10 प्रतिशत मिलेगा।

Last Updated- November 23, 2023 | 4:46 PM IST
LIC
Representative Image

बीमा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 में नई पॉलिसी के प्रीमियम में दो अंकीय वृद्धि हासिल करने के उद्देश्य से आने वाले महीनों में तीन से चार नए उत्पाद पेश करने की योजना बनाई है।

एलआईसी के चेयरमैन सिद्धार्थ मोहंती ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ साक्षात्कार में कहा, ‘‘हम पिछले वर्ष की तुलना में दोहरे अंक की वृद्धि का अनुमान लगा रहे हैं। हालिया रुझान व्यक्तिगत खुदरा कारोबार में तेजी दिखा रहे हैं। इसलिए हम इस लक्ष्य को हासिल कर लेंगे।’’

उन्होंने कहा कि एलआईसी दिसंबर के पहले सप्ताह में एक नई सेवा पेश करने जा रही है। उम्मीद है बाजार में इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी। नई सेवा की कुछ विशेषताएं साझा करते हुए मोहंती ने कहा कि यह सुनिश्चित रिटर्न प्रदान करेगी और इसके पूर्ण होने के बाद बाद पॉलिसीधारक को जीवन भर बीमा राशि का 10 प्रतिशत मिलेगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि नई सेवा बाजार में हलचल लाएगी क्योंकि हर कोई जानना चाहता है कि वह कितना भुगतान कर रहा है और 20-25 वर्षों के बाद उसे कितना प्रतिफल मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा ऋण सुविधा और समय से पहले निकासी भी इस नई सेवा की विशेषताओं में शामिल है। चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही में एलआईसी की नई पॉलिसी प्रीमियम आय (व्यक्तिगत) खंड में 2.65 प्रतिशत बढ़कर 25,184 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 24,535 करोड़ रुपये थी। नया पॉलिसी प्रीमियम जीवन बीमा अनुबंध के पहले पॉलिसी वर्ष में देय बीमा प्रीमियम या पॉलिसीधारक द्वारा किए जाने वाला एकमुश्त भुगतान होता है।

Advertisement
First Published - November 23, 2023 | 4:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement