facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LIC Housing Finance को FY24 में 5,000 करोड़ रुपये के मुनाफे की उम्मीद

Advertisement

सबसे बड़ी आवास वित्त कंपनी LIC Housing Finance का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष (2022-23) में 2,891 करोड़ रुपये रहा था।

Last Updated- February 25, 2024 | 2:57 PM IST
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस की अगले वित्त वर्ष में ग्रीन बॉन्ड से फंड जुटाने की योजना , LIC Housing Finance plans to raise funds via green bonds in next fiscal yr

बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की आवास ऋण इकाई एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance) को कर्ज की मजबूत मांग और गैर-प्रमुख व्यवसाय में विस्तार के कारण चालू वित्त वर्ष में 5,000 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ की उम्मीद है।

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) त्रिभुवन अधिकारी ने बताया कि गैर-प्रमुख कारोबार में संपत्ति पर ऋण (LAP) और किफायती आवास कर्ज शामिल हैं। सबसे बड़ी आवास वित्त कंपनी का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष (2022-23) में 2,891 करोड़ रुपये रहा था।

उन्होंने कहा, “दूसरी और तीसरी श्रेणी के बाजारों में किफायती आवास खंड मजबूत रहा। हमारा ध्यान इस खंड पर केंद्रित रहा, क्योंकि यह लाखों महत्वाकांक्षी भारतीयों को अपना घर खरीदने का अवसर देता है।” कारोबार वृद्धि पर उन्होंने कहा, “हमारा प्रयास प्रक्रियाओं के डिजिटल बदलाव के माध्यम से सेवा मानकों में सुधार करना रहा है।”

Also read: सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों का MCap 1.10 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

अधिकारी ने कहा कि वर्तमान रुझानों के अनुसार चौथी तिमाही आमतौर पर कंपनी के लिए सबसे महत्वपूर्ण व्यावसायिक अवधि होती है। “उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष का समापन अच्छे आंकड़ों के साथ होगा।”

उन्होंने कहा कि कंपनी ने तीन तिमाहियों में 3,675 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है और इस वित्त वर्ष के अंत तक यह 5,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। दिसंबर, 2023 तिमाही में कंपनी का शुद्ध ब्याज मार्जिन (NIM) तीन प्रतिशत था, जबकि बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 2.41 प्रतिशत था।

Advertisement
First Published - February 25, 2024 | 2:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement