facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LIC Housing Finance की अगले वित्त वर्ष में ग्रीन बॉन्ड से फंड जुटाने की योजना

Advertisement

LIC Housing Finance का इरादा पर्यावरण अनुकूल आवासीय परियोजनाओं के फंडिंग का है।

Last Updated- March 03, 2024 | 3:26 PM IST
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस की अगले वित्त वर्ष में ग्रीन बॉन्ड से फंड जुटाने की योजना , LIC Housing Finance plans to raise funds via green bonds in next fiscal yr

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की आवास वित्त इकाई एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance) की योजना आगामी वित्त वर्ष में ग्रीन बॉन्ड (green bonds) के जरिये धन जुटाने की है। कंपनी का इरादा पर्यावरण अनुकूल आवासीय परियोजनाओं के वित्तपोषण का है।

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) त्रिभुवन अधिकारी ने कहा, ‘‘हरित वित्तपोषण एक ऐसी चीज है जिसपर हम अगले साल गौर करेंगे और हम हरित आवासीय परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए कोष का इस्तेमाल करेंगे।’’

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के निदेशक मंडल की बैठक सात मार्च को होगी, जिसमें कर्ज या विमोच्य गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर, शून्य कूपन बॉन्ड, अधीनस्थ ऋण, टियर दो बॉन्ड या किसी अन्य माध्यम से 2024-25 के लिए ऋण जुटाने की योजना को मंजूरी दी जाएगी।

Also read: Mukka Protein IPO: देश की सबसे बड़ी फिश मील कंपनी के आईपीओ में पैसे लगाने का आखिरी मौका

अधिकारी ने कहा कि कंपनी को मजबूत कर्ज मांग और गैर-प्रमुख कारोबार में विस्तार के कारण चालू वित्त वर्ष के अंत तक 5,000 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ में पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि गैर-प्रमुख कारोबार में संपत्ति पर ऋण (एलएपी) और किफायती आवास वित्त शामिल है। उन्होंने कहा, ‘‘दूसरी और तीसरी श्रेणी के बाजारों में किफायती आवास खंड मजबूत है। हमने इस खंड पर ध्यान केंद्रित किया, क्योंकि यह लाखों महत्वाकांक्षी भारतीयों को कम बजट में अपना घर खरीदने का अवसर देता है।’’

Advertisement
First Published - March 3, 2024 | 3:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement