facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पॉलिसीधारकों की सुविधा के लिए LIC के ऑफिस 30-31 मार्च को रहेंगे खुले

Advertisement

LIC का यह कदम बैंकों की उस घोषणा के बाद आया है जिसमें उनकी शाखाएं शनिवार और रविवार को खुली रहने की जानकारी दी गई थी।

Last Updated- March 29, 2024 | 3:06 PM IST
LIC- एलआईसी

LIC offices open on 30 and 31 march: जीवन बीमा निगम (LIC) करदाताओं को चालू वित्त वर्ष 2023-24 की समाप्ति से पहले कर बचाने की प्रक्रिया पूरी करने की सुविधा देने के लिए 30 मार्च और 31 मार्च को अपने ऑफिस खुले रखेगा। LIC का यह कदम बैंकों की उस घोषणा के बाद आया है जिसमें उनकी शाखाएं शनिवार और रविवार को खुली रहने की जानकारी दी गई थी।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस महीने की शुरुआत में बैंकों को 30 मार्च तथा 31 मार्च 2024 को सामान्य कामकाजी घंटों तक सरकारी लेनदेन के लिए अपनी नामित शाखाएं खुली रखने का निर्देश दिया था।

Also read: 31 मार्च से पहले म्युचुअल फंड की इस स्कीम में करें निवेश, उठाएं 1 लाख रुपये तक के कैपिटल गेन पर टैक्स में छूट का फायदा

सार्वजनिक क्षेत्र के बीमाकर्ता ने कहा कि बीमा नियामक IRDAI की सलाह के अनुसार LIC ने पॉलिसीधारकों के लिए इस विशेष उपाय का विस्तार करने का निर्णय लिया है। बयान के अनुसार, ‘‘यह निर्णय लिया गया है कि पॉलिसीधारकों को किसी भी कठिनाई से बचाने के लिए ‘जोन’ तथा संभागों के अधिकार क्षेत्र में ऑफिसों को 30.3.2024 और 31.3.2024 को आधिकारिक कामकाजी घंटों तक सामान्य संचालन के लिए खोला जाएगा।’’

Advertisement
First Published - March 29, 2024 | 3:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement