facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LIC की मांग: उच्च मूल्य बीमा पॉलिसी की कर सीमा ₹5 लाख से बढ़कर ₹10 लाख हो

Advertisement

एलआईसी ने सरकार से उच्च मूल्य बीमा पॉलिसियों की कर सीमा बढ़ाने और जीएसटी में आईटीसी बहाल करने की मांग की है ताकि कंपनियों के मार्जिन पर बढ़ते दबाव को कम किया जा सके

Last Updated- November 17, 2025 | 10:01 PM IST
LIC
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के प्रबंध निदेशक रत्नाकर पटनायक ने कहा है कि सरकार अधिक मूल्य वाली पॉलिसी से प्राप्त आय पर कराधान की सीमा बढ़ाने पर विचार कर सकती है। सीआईआई के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि इसकी मौजूदा सीमा 5,00,000 रुपये है जिसे बढ़ाकर 10 लाख रुपये किया जाए।

सरकार ने फरवरी 2023 में यूनिट-लिंक्ड उत्पादों (यूलिप) के अलावा पारंपरिक उन बीमा पॉलिसियों से होने वाली आय पर कर लगाने का फैसला किया था जिनका सालाना प्रीमियम 5 लाख रुपये से अधिक है। इसका उद्देश्य दुरुपयोग को रोकना था। धनाढ्य व्यक्ति (एचएनआई) आयकर कानून की धारा 10(10डी) के जरिये अधिक मूल्य वाली अपनी बीमा पॉलिसियों पर करमुक्त रिटर्न हासिल करने कर रहे थे। इससे जीवन बीमा कंपनियों के मार्जिन को झटका लग रहा था। इससे निपटने के लिए उन्हें अपनी पॉलिसियों को समायोजित करना पड़ा ताकि सरकार द्वारा किए गए उपायों के प्रभाव को कम किया जा सके।

पटनायक ने सरकार से आग्रह किया कि बीमा के लिए जीएसटी पर नए सिरे से विचार किया जाए ताकि बीमाकर्ता इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) तक दोबारा पहुंच हासिल कर सकें। जीएसटी में हालिया संशोधन के तहत इसे वापस ले लिया गया है। इससे अधिकतर बीमा कंपनियों के मार्जिन को झटका लगा है। हाल में सरकार ने व्यक्तिगत जीवन बीमा व स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों के प्रीमियम पर जीएसटी को 18 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया है। साथ ही इनपुट टैक्स क्रेडिट को भी हटा दिया गया है। इसलिए बीमा कंपनियां जीएसटी पर इनपुट टैक्स क्रेडिट दावा नहीं कर सकती हैं।

Advertisement
First Published - November 17, 2025 | 10:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement