facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डिजिटल बदलाव पर 600 करोड़ रुपये खर्च करेगी LIC

Advertisement

LIC का 2 साल में कागज रहित कामकाज का लक्ष्य

Last Updated- September 18, 2024 | 11:29 PM IST
LIC- एलआईसी

सरकार के मालिकाना वाली भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने डिजिटल बदलाव पर 600 करोड़ रुपये खर्च करने की प्रतिबद्धता जताई है। एलआईसी के चीफ रिस्क ऑफिसर (सीआरओ) सुंदर कृष्णन ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एलआईसी 2 साल में पूरी तरह कागज रहित कामकाज करने की योजना पर विचार कर रही है।

बंगाल चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में कृष्णन ने कहा, ‘हमने पहले ही 400 करोड़ रुपये से अधिक लागत से सिस्टम एग्रीगेटर रखा है। हमने 100 करोड़ रुपये में डिजिटल बदलाव के लिए सलाहकार नियुक्त किया है। वहीं 100 करोड़ रुपये एजेंसी ट्रांसफॉर्मेशन पर खर्च कर रहे हैं। इस तरह से डिजिटल बदलाव पर कुल 600 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।’

इस सप्ताह की शुरुआत में एलआईसी ने ने घोषणा की थी कि उसने अपने अगली पीढ़ी के डिजिटल प्लेटफॉर्म को विकसित करने के लिए प्रौद्योगिकी दिग्गज इंफोसिस को शामिल किया है, जो कंज्यूमर और सेल्स सुपर ऐप, पोर्टल और कॉर्पोरेशंस के लिए के लिए डिजिटल शाखाओं सहित हाई वैल्यू बिजनेस ऐप्लीकेशंस की नींव रखेगी। यह जीवन बीमाकर्ता के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन कार्यक्रम का हिस्सा है।

इसके अलावा एलआईसी ने बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) को सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि एलआईसी की डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की पहल से ग्राहकों की सेवाएं बेहतर होंगी। ग्रांट थॉर्नटन भारत में पार्टनर विवेक अय्यर ने कहा, ‘जनसांख्यिकी में बदलाव व नई आबादी के अर्थव्यवस्था में प्रवेश के साथ एलआईसी अपने ग्राहक गंवा रही है और नई बीमा कंपनियां बाधारहित और बेहतर सेवाएं देकर उन्हें लुभा रहे हैं।

आज के दौर में ग्राहकों को दी जाने वाली सेवाएं अहम हैं, जो जनांकिकीय लाभांश से संचालित है। युवा पीढ़ी सेवाओं व सुविधा पर ध्यान देती है। अब विश्वसनीयता प्राथमिकता में नहीं शामिल है, उनका मानना है कि अन्य बीमा संगठनों पर बराबर ही भरोसा किया जा सकता है।

Advertisement
First Published - September 18, 2024 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement