facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LIC हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री को तैयार, 31 मार्च तक हो सकता है ऐलान; स्टॉक्स ने लगाई छलांग

Advertisement

LIC ने पहले कहा था कि वह स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र में कदम रखने के लिए FY25 में एक स्टैंडअलोन स्वास्थ्य बीमा कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने की योजना बना रही है।

Last Updated- March 18, 2025 | 3:41 PM IST
LIC
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: Commons

भारत की सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) संभवतः चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक एक स्टैंडअलोन स्वास्थ्य बीमा कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा करेगी। यह जानकारी मंगलवार को LIC के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सिद्धार्थ मोहंती ने कही। हालांकि, मोहंती ने उस कंपनी का नाम नहीं बताया जिसमें LIC बड़ी हिस्सेदारी खरीदने की योजना बना रही है।

मोहंती ने मुंबई में ग्लोबल कॉन्फ्रेंस ऑफ एक्ट्युअरीज को संबोधित करते हुए कहा, “हमारे पास इसे लेकर योजनाएं हैं। अभी इसकी चर्चा अंतिम चरण में हैं। स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र में कदम रखना LIC के लिए एक स्वाभाविक विकल्प है। चूंकि रेगुलेटरी अप्रूवल में समय लगता है, इसलिए मुझे उम्मीद है कि इस वित्तीय वर्ष के भीतर, यानी 31 मार्च से पहले, कोई फैसला हो जाएगा।”

साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि LIC उस कंपनी में बहुमत हिस्सेदारी नहीं खरीदेगी।

वित्तीय वर्ष 25 की पहली तिमाही में, LIC ने कहा था कि वह स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र में कदम रखने के लिए FY25 में एक स्टैंडअलोन स्वास्थ्य बीमा कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने की योजना बना रही है। अभी यहां स्टैंडअलोन स्वास्थ्य बीमा कंपनियां हैं जिनमें, स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस, निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस, केयर हेल्थ इंश्योरेंस, आदित्य बिरला हेल्थ इंश्योरेंस, मणिपाल सिग्ना हेल्थ इंश्योरेंस, नारायणा हेल्थ इंश्योरेंस और गैलेक्सी हेल्थ इंश्योरेंस शामिल हैं।

LIC ने RBI से लॉन्ग टर्म के बॉन्ड की मांग की

इसके अलावा, मोहंती ने कहा कि LIC ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से अतिरिक्त लॉन्ग टर्म के बॉन्ड जारी करने का अनुरोध किया है। LIC ने पहले 40 साल के बॉन्ड की मांग की थी, जिसे RBI ने मंजूरी दे दी थी। अब LIC 50 साल और 100 साल के बॉन्ड के लिए RBI के साथ चर्चा कर रही है।

मोहंती ने कहा. “हम लॉन्ग टर्म के निवेशक हैं। हमारे पास अनुबंध के अनुसार भुगतान करने की संविदात्मक जिम्मेदारियां हैं। इसलिए, मुझे निवेश और संपत्ति-दायित्व प्रबंधन (asset-liability management) को ठीक से संभालना होगा। पश्चिमी देशों में लॉन्ग टर्म के बॉन्ड होते हैं।”

इससे पहले, RBI ने बीमा और पेंशन फंड्स की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए 50 साल के बॉन्ड पेश किए थे।

Advertisement
First Published - March 18, 2025 | 3:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement